Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक पहुंच गरजी महिला आयोग चेयरपर्सन, OYO को बताया अपराध का अड्‌डा

रोहतक पहुंच गरजी महिला आयोग चेयरपर्सन, OYO को बताया अपराध का अड्‌डा

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक की दादा पंडित लख्मीचंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय में साइबर अपराध विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया पहुंची। इस दौरान रेनू भाटिया महिला आयोग और महिला थानों से खासी नाराज दिखीं।

OYO अपराध का अड्‌डा

उन्होंने कहा कि OYO अपराध का अड्‌डा है। पिछले दिनों फरीदाबाद का एक केस आया। जिसमें कुछ दुकानदारों ने शिकायत दी। शिकायत में कहा कि उनके सामने एक OYO होटल है, जहां स्कूली बच्चे है। इसके बाद वे स्थानीय महिला एसएचओ की टीम के साथ सादी वर्दी में OYO होटल के पास पहुंचे। इसी दौरान सुबह-सुबह स्कूल बच्चे स्कूटी पर आए और OYO होटल में गए। एक के बाद एक करके चार बच्चे (2 लड़की व 2 लड़के) अंदर चले गए। जब उनसे बात की तो पता चला कि सप्ताह में तीन दिन होटल में आते हैं और तीन दिन स्कूल जाते हैं। परिजनों से बात की तो उनका कहना था कि बच्चे हर रोज घर से स्कूल जाते हैं।

बदलनी होगी महिलाओं को अपनी धारणा

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि शादी के बाद अगर कोई लड़की एक साल तक अपने ससुराल के अनुसार चल सके तो पूरी उम्र ससुराल उनके अनुसार चलता है। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि आज उनके ससुराल में छोटे-से-छोटा काम होता है तो उनसे पूछकर ही करते हैं। उन्होंने कहा, कहावत है कि महिला ही महिला की दुश्मन होती है। लेकिन यह धारण बदलनी है। चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि उनको आगे बढ़ाने में उनकी सास का सबसे बड़ा हाथ है। तीसरा बच्चा होने के बाद उनकी सास ने कहा था कि अब कुछ बेहतर करे।

महिला आयोग व महिला थाना सबसे बुरा महकमा

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने कहा कि उन्हें सबसे गलत या सबसे बुरा महकमा जो लगता है वह महिला आयोग व महिला थाना है। सबसे बेकार है। अगर लड़कियां अपने घर का मैनेजमेंट ठीक कर लें तो महिला आयोग व महिला थाने की कोई जरूरत नहीं हैं। हमारे जैसे लोग भी कहीं और काम करते हैं। साथ ही कहा कि उन्हें एक कार्यक्रम में जाना था, जब वे कार्यक्रम में पहुंची तो काफी महिलाएं वहां मौजूद थी। जिन्हें देखकर लग रहा था कि वे अच्छी वेषभूषा में थी। लेकिन बाद में पता चला कि सभी का तलाक हो चुका है। वे अपने घर का मैनेजमेंट नहीं कर पाई।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular