Tuesday, April 14, 2026
HomeदेशWeather Update : हरियाणा में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना,...

Weather Update : हरियाणा में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना, जानें-लेटेस्ट वेदर अपडेट

Weather Update : हरियाणा में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।  मंगलवार को एक बार फिर से गर्मी ने अपने तीखे तेवरों को दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में 20 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में 20 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 15 व 16 अप्रैल को मौसम साफ व शुष्क रहने परंतु 17 व 18 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से मौसम में हल्का बदलाव आने की संभावना है। राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बनने से 17 अप्रैल व 18 अप्रैल के दौरान राज्य में बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कुछ एक स्थानों पर गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना बन रही है। परंतु इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से 19 व 20 अप्रैल को मौसम साफ व शुष्क रहने तथा दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने व रात्रि तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular