Friday, August 28, 2026
Homeदेशनीतीश कुमार का इस्तीफा : सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे,...

नीतीश कुमार का इस्तीफा : सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री होंगे, विधायक दल के नेता चुने गए

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन से मुलाकात करके अपने पद से इस्तीफा दिया।

वहीं सम्राट चौधरी को भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनके नाम का प्रस्ताव वरिष्ठ बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने विधायक दल की बैठक में रखा, जिसे सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। इस मौके पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

अब सम्राट चौधरी  राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। बुधवार को राजभवन में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा।

बता दें सम्राट कोइरी (कुशवाहा) जाति से आते हैं। तारापुर विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार के उपमुख्यमंत्री थे।

वहीं बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया दी है। सम्राट चौधरी सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर एक पोस्ट कर लिखा- भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल केनेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूँ। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के कुशल नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगा।आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular