Tuesday, May 7, 2024
HomeदेशHaryana Cabinet Expansion : नायब सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, जानें कौन-कौन...

Haryana Cabinet Expansion : नायब सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, जानें कौन-कौन बना मंत्री

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Cabinet Expansion : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार का मंगलवार शाम को पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। कमल गुप्ता, सीमा त्रिखा, विधायक महिपाल ढांडा सहित आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। अब हरियाणा मंत्रिमंडल में 13 मंत्री हो गए हैं।

कैबिनेट मंत्री

  • हिसार से विधायक डॉक्टर कमल गुप्ता ने मंत्री के रूप में शपथ ली

    राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार

  • फरीदाबाद जिले के बड़खल से विधायक सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की शपथ ली।
  • पानीपत ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • अम्बाला सिटी से विधायक असीम गोयल ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • नांगल चौधरी से विधायक अभय यादव ने मंत्री की शपथ ली।
  • थानेसर कुरुक्षेत्र से विधायक सुभाष सुधा मंत्री बने
  • गुरुग्राम के सोहना से विधायक संजय सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • बवानीखेड़ा विधायक विशंभर वाल्मीकि ने मंत्री पद की शपथ ली।

बता दें कि 12 मार्च को नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इस अवसर पर कंवर पाल, मूलचंद शर्मा, रणजीत सिंह, जय प्रकाश दलाल और डॉ. बनवारी लाल को भी कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई थी।

सीमा त्रिखा ने ली शपथ
मंत्री पद की शपथ लेते सुभाष सुधा।
विशंभर वाल्मीकि मंत्री पद की शपथ लेते हुए।
असीम गोयल ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप ली शपथ।
अभय सिंह यादव ने राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार के रूप में ली शपथ।
- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular