Friday, October 18, 2024
Homeपंजाबअप्राकृतिक सेक्स से तंग आकर पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला,...

अप्राकृतिक सेक्स से तंग आकर पत्नी ने प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, हालत गंभीर

अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने से नाराज पत्नी ने अपने पति के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए। यहां से युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर इलाके में काफी चर्चा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है।

शुक्रवार की रात गांव के युवक के गुप्तांग पर उसकी पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। वह परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। पति ने डॉक्टरों को बताया कि उसके प्राइवेट पार्ट में चोट लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया।

इसी बीच उनकी पत्नी भी अस्पताल पहुंच गईं। उसने डॉक्टर को सारी बात बताई। मामले में डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला ने बताया कि उसका पति अप्राकृतिक यौनाचार करता है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई।

पंजाब, एक बस में 52 यात्रियों का सफर, फैसले से परिवहन विभाग को नुकसान

महिला का आरोप है कि उसका पति उसके साथ दुर्व्यवहार कर रहा है। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गयी। बार-बार समझाने के बावजूद वह अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहा है। इससे घर में अक्सर झगड़े होते रहते हैं। वह रात में भी मुझे पीटता था। महिला की शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा. इस मामले में कोतवाल अनूप सिंह का कहना है कि पति-पत्नी के बीच झगड़े की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular