Friday, August 28, 2026
Homeहरियाणारोहतकहरियाणा में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से जुड़ी स्थायी समिति का पुनर्गठन

हरियाणा में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से जुड़ी स्थायी समिति का पुनर्गठन

हरियाणा सरकार ने प्रदेश में किसी दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने से संबंधित सभी मामलों की जांच और विचार हेतु राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के वित्तायुक्त एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव की अध्यक्षता में स्थायी समिति का पुनर्गठन किया है।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में जारी आदेशों के अनुसार स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव समिति के सदस्य के सदस्य होंगे। मानव संसाधन विभाग के विशेष सचिव इसके सदस्य सचिव होंगे।

सदस्य सचिव को इस संबंध में आमजन अथवा जन प्रतिनिधियों से प्राप्त होने वाले अनुरोध स्वीकार करने के लिए अधिकृत किया गया है। समिति की सिफारिशें मानव संसाधन विभाग के माध्यम से स्वीकृति के लिए सरकार को प्रस्तुत की जाएंगी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular