Friday, April 26, 2024
Homeहरियाणालड़की ने बाइक पर बैठने से किया इंकार तो शख्स ने हेलमेट...

लड़की ने बाइक पर बैठने से किया इंकार तो शख्स ने हेलमेट से कर दी पिटाई

Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में एक लड़की को हेलमेट से मारने का मामला सामने आया है। लड़की ने बाइक पर बैठने से इंकार किया तो सिरफिरे शख्स ने हेलमेट से उसपर हमला कर दिया। इस घटना की पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपी शख्स का नाम मनोज बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि लड़की ने शख्स की बाइक पर बैठने से इंकार किया तो उसने लड़की पर हेलमेट से हमला करना शुरु कर दिया। कमल नाम का एक शख्स ने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की को हेलमेट से पीटा, क्योंकि उसने बाइक पर उसके साथ जाने से मना कर दिया था। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

सामने आए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवती के ऑटो से उतरने के बाद आरोपी कमल उसके पास आया और दोनों में बहस हो गई। बहस के कुछ देर बाद  ही उसने अपने हेलमेट से उस पर हमला करना शुरू कर दिया। इसी बीच कुछ स्थानीय लोगों ने आगे आकर कमल को पकड़ लिया और लड़की को बचा लिया। लड़की के सिर में गंभीर चोट आयी है। उसके सिर में करीब 20 टांके लगे हैं।

ये पूरा मामला गत दिवस बलदेव नगर इलाके का है। पीड़िता ऑटो से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान शराब के नशे में धुत आरोपी कमल वहां पहुंच गया। उसने लड़की से बाइक पर बैठने को कहा। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर हेल्मेट से एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार किए। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular