Friday, March 29, 2024
Homeदुनियाटीचर ने डांटा ने तो 6 वर्षीय बच्चे ने मार दी गोली,...

टीचर ने डांटा ने तो 6 वर्षीय बच्चे ने मार दी गोली, पुलिस ने नाबालिग को किया गिरफ्तार

Shooting bullet on teacher:अमेरिका में गोली चलाना तो आम बात हो गई है। यहां के गन कल्चर ने एक बार फिर से एक मासूम बच्चे को अपराधी बना दिया। ये पूरा मामला अमेरिका के वर्जीनिया (Virginia) का है। यहां एक स्कूल में स्थित 6 साल के मासूम बच्चे ने अपनी टीचर पर गोली चला दी। इस घटना में टीचर बुरी तरह से घायल हो गई।  पुलिस ने घटना के बाद 6 साल के लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

वर्जीनिया के  न्यूपोर्ट न्यूज शहर के रिचनेक एलीमेंट्री स्कूल (Shooting at Richneck Elementary School) वहां के समयानुसार दोपहर 2 बजे गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में अन्य कोई छात्र घायल नहीं हुआ है। बच्चे ने सीधे टीचर पर ही गोली चलाई। पुलिस को अभी तक ये जानकारी नहीं मिली है कि बच्चे को आखिर बंदूक कहां से मिली। टीचर इस घटना में बुरी तरह से घायल हो गई हैं। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। बीती दोपहर तक उनकी हालत में कुछ सुधार हुआ है।

पुलिस ने बताया कि बच्चे के पास क्लास में एक हैंडगन थी और उन्होंने उस छात्र को हिरासत में ले लिया। टीचर  की डांट के बाद क्लास 1 में मौजूद बच्चे ने उन पर गोली चला दी। स्कूल के डिस्ट्रिक्ट हेड डॉक्टर जॉर्ज पार्कर ने कहा कि अधिकारी किसी भी ऐसी घटना पर गौर करेंगे, जो इस घटना का कारण हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि वह यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि ऐसा दोबारा न हो।

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular