Thursday, May 9, 2024
Homeदेशकरवा चौथ पर नहीं दिखा चांद तो क्या करेंगी आप, जानिए आसान...

करवा चौथ पर नहीं दिखा चांद तो क्या करेंगी आप, जानिए आसान उपाय

- Advertisment -
- Advertisment -

आज पूरे देश में करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है। आज सुहागिन महिलायें अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस व्रत को रखती हैं। करवा चौथ को प्रदोष काल में मां गौरी, श्री गणेश और भगवान शिव की पूजा करते हैं। रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। लेकिन देश के कई हिस्सों में खराब मौसम होने के कारण जल्दी चांद नहीं दिखाई देता है। ऐसे में समस्या हो जाती है कि अब चांद को अर्घ्य दिए बिना व्रत कैसे खोल सकते हैं?

करवा चौथ पर चांद ना दिखें तो क्या करें 

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट का कहना है कि यदि करवा चौथ पर आपके शहर में चांद नहीं दिखाई दे तो चंद्रोदय समय पर चांदी के सिक्के या फिर चांदी की गोल प्लेट को चंद्रमा का प्रतिरुप मानकर अर्घ्य दे सकती हैं। अर्घ्य की विधि वैसे ही होगी, जैसा की आप पहले करती आई हैं, बस चंद्रमा की जगह पर चांदी की प्लेट या चांदी का सिक्का रखना होगा। क्योंकि चंद्रमा की प्रिय धातु चांदी है।

ये भी पढ़ें- भारत-श्रीलंका के मैच में नहीं होगी आतिशबाजी, जानिए क्यों लिया गया ये फैसला

इसके अतिरिक्त भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, इसलिए उनको चंद्रशेखर कहा जाता है। आप शिव जी के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत को पूरा कर सकती हैं।

 चांद के दर्शन का समय 

जालंधर में रात्रि लगभग 8.14 बजे, फरीदकोट 8.19, अमृतसर 8.15, जयपुर 8.20, अजमेर 8.32, चंडीगढ़ 8.10, पंचकूला 8.10, लुधियाना 8.15, फिरोजपुर 8.19, मोगा 8.18, फाजिल्का 8.24, बठिंडा 8.20, पटियाला 8.13, संगरूर 8.17, रोपड़ 8.12, नवांशहर 8.14, कपूरथला 8.14, पठानकोट 8.15, जम्मू 8.12, होशियारपुर 8.12, अंबाला 8.11, रोहतक 8.17, पानीपत 8.15, हिसार 8.21, सिरसा 8.22, कैथल 8.15, जींद 8.17, दिल्ली 8.16, फरीदाबाद 8.15, गुरुग्राम 8.16, श्रीगंगानगर 8.26, बीकानेर 8.34, कानपुर में 8:15 बजे तथा शिमला में 8.09 बजे दिखाई देगा।

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular