Friday, May 17, 2024
Homeदेशदिल्ली, हरियाणा, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए...

दिल्ली, हरियाणा, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, जानिए मौसम अपडेट

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत समस्त उत्तर भारत में तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है। अधिकांश राज्यों में सुबह-सुबह घना कोहरा देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत सहित देशभर के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

9 दिसंबर यानि की आज  बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, झारखंड, तेलंगाना में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। आज दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहने की संभावना है। आज दिन में आसमान साफ रहेगा।

इन राज्यों में आज होगी बारिश 

मौसम विभाग का कहना है कि  पंजाब, हरियाणा, यूपी में शनिवार को घना कोहरा देखने को मिल सकता है। दक्षिण भारत में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त बिहार में 10 दिसंबर तक और नॉर्थईस्ट राज्यों में 9 से 11 दिसंबर तक घना कोहरा छाया रह सकता है।

ये भी पढ़ें- भगवत गीता की ये बातें बदल देगी आपकी जिंदगी

आने वाले 24 घंटे के भीतर असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल, झारखंड और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश संभव है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular