Tuesday, May 7, 2024
Homeदेशपहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ा ठंड का प्रकोप, 10 राज्यों में...

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ा ठंड का प्रकोप, 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

- Advertisment -
- Advertisment -

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में अत्यधिक ठंड बढ़ गई है। दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आने वाले पांच दिनों तक हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश से लेकर मेघालय, असम, मणिपुर, मिजोरम और नागालैंड के कई क्षेत्रों में घना कोहरा छाया रहेगा।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 और अधिकतम तापमान 22.3 दर्ज किया गया। गुरुवार के दिन दिल्ली का सबसे ठंडा इलाका लोधी रोड रहा है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से दो डिग्री कम है। दिसंबर महीना खत्म होने को है। कड़ाके की ठंड के बीच मौसम विभाग की ओर से कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर के आसपास इलाकों में बारिश हो सकती है। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगा। दक्षिण भारत के भी कई राज्यों में लगातार कई दिनों से बारिश हो रही है। तमिलनाडु, केरल, माहे और लक्षद्वीप के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सिक्किम, नागालैंड, त्रिपुरा और मेघालय के कई जिलों में आने वाले दिनों में हल्की बारिश हो सकती है। सुबह और शाम के वक्त सिक्किम, नागालैंड और मेघालय के कई जिलों में घना कोहरा देखा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- भांग के पौधों से बने कपड़ों की देश में मची धूम

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular