Saturday, May 18, 2024
Homeपंजाबपंजाब के ज्यादातर हिस्से में कड़ाके की ठंड, न्यूनतन तापमान 3.4 डिग्री...

पंजाब के ज्यादातर हिस्से में कड़ाके की ठंड, न्यूनतन तापमान 3.4 डिग्री तक लुढ़का

- Advertisment -
- Advertisment -

पंजाब के ज्यादातर हिस्से शुक्रवार को कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। लुधियाना में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। फरीदकोट, गुरदासपुर और फिरोजपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री सेल्सियस, 5.5 डिग्री सेल्सियस और 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में पारा 4.8 डिग्री सेल्सियस और पटियाला में पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बठिंडा में रात को ठंड रही और तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सरकार से नाराज साक्षी मालिक की माँ ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा…

बता करें तो हरियाणा के हिसार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल में भी पारा 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।अंबाला, नारनौल और रोहतक में भी कड़ाके की ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.9 डिग्री सेल्सियस, 4.8 डिग्री सेल्सियस और 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular