Saturday, May 4, 2024
HomeपंजाबHaryana Weather Update: आज से फिर बदलेगा मौसम, हरियाणा-पंजाब के इन इलाकों...

Haryana Weather Update: आज से फिर बदलेगा मौसम, हरियाणा-पंजाब के इन इलाकों में बारिश की संभावना

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather Today: हरियाणा समेत उत्तर भारत में एक बार फिर से मौसम करवट लेनें वाला है। शनिवार तक पंजाब और हरियाणा सहित भारत के कई हिस्सों में बारिश की भविष्यवाणी की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शुक्रवार और गुरुवार को उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत में गरज और ओलावृष्टि के साथ बारिश हुई और इसके बाद फिर से मौसम बदलने जा रहा है।

एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों में उत्तरी पाकिस्तान पर स्थित है। एक चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल स्तरों पर उत्तर पश्चिमी राजस्थान पर स्थित है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 2 अप्रैल की रात से उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की बहुत संभावना है। बता दें कि पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शुक्रवार को बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग ने यहां बताया कि पंजाब के अन्य स्थानों में अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, रूपनगर और मोहाली में बारिश हुई जबकि हरियाणा के अंबाला, हिसार, पंचकुला, करनाल और नारनौल में बारिश हुई। चंडीगढ़ में भी झमाझम बारिश हुई।

हरियाणा का मौसम की जानकारी
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मौसम पूर्वानुमान, हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 4 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में 30 व 31 मार्च तथा 3 अप्रैल को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई रहने तथा उत्तर, पश्चिम व दक्षिणी क्षेत्रों में हवाओं व गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की भी संभावना है जिसके प्रभाव से दिन के तापमान में गिरावट तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इसके बाद 4 अप्रैल से राज्य में मौसम आमतौर पर खुश्क संभावित।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular