Thursday, April 30, 2026
Homeदिल्लीWeather Update: हरियाणा, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों तेज...

Weather Update: हरियाणा, दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, कई जगहों तेज हवाओं के साथ बारिश, ओले भी गिरे

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर बाद माैसम का मिजाज अचानक बदल गया। झमाझम बारिश के साथ कई स्थानों ओलावृष्टि हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। वहीं हरियाणा की बात करें तो यहां कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, कैथल, जींद, रोहतक, फरीदाबाद, अंबाला जिलों में धूलभरी हवाओं व गरज चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश हुई है।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के विभागाध्यक्ष डॉ मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 5 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 2 मई को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 3 मई से 5 मई के दौरान हरियाणा राज्य में आंशिक बादलवाई रहने तथा बीच बीच में हवाएं चलने की संभावना है । इस दौरान हवाओं व गरज चमक के साथ राज्य में कहीं कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव न होने तथा रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

RELATED NEWS

Most Popular