Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। यहां एक हेलीकॉप्टर खराब मौसम के चलते दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर हेलीकॉप्टर बदरीनाथ धाम से देहरादून के सहस्त्रधारा जा रहा था। इसमें पायलट हिमांशु समेत कुल छह लोग सवार थे। प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में लगी हैं।

चमोली के जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सेना से मिली जानकारी के आधार पर हेलीकॉप्टर क्रैश होने की पुष्टि की है। हादसे में सभी छह लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। यात्रियों की पहचान प्रताप, अरुण, शंकर गौड़ा, सुधीर के. और एसएस नटराज के रूप में बताई गई है।

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा- चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।

RELATED NEWS

Most Popular