Friday, May 17, 2024
Homeदेश19 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

19 राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, जानिए क्या है मौसम का हाल

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Update: देश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लेकर यूपी, बिहार, हरियाणा और पंजाब मेें तेज हवाओं के कारण लोग ठंड से कांप रहे हैं।

मौसम विभाग के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, शुक्रवार यानि की आज उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में हल्की बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहेगा। 13 दिसंबर तक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसके कारण यहां की वायु की गुणवत्ता लगातार खराब श्रेणी में दर्ज हो रही है।

मौसम विभाग के द्वारा जताई गई आशंका के अनुसार, आने वाले 24 घंटों में पूर्वोत्तर भारत में बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेगी। अगले 48 घंटों में नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और असम में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।  अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इसके अतिरिक्त झारखंड, बिहार, दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं देश के अन्य राज्यों की बात करें तो छत्तीसगढ़, ओडिशा, पूर्वी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश संभव है।

ये भी पढ़ें- Jio AirFiber का यह 401 रुपए का प्लान करेगा सबकी छुट्टी

वायु गुणवत्ता की बात की जायें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई शहरों में लोगों को खराब वायु की गुणवत्ता को झेलना पड़ रहा है। ग्रेटर नोएडा में 288 , गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279, फरीदाबाद में 285 और गुरुग्राम में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular