Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन तेज आंधी के...

रोहतक में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिन तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट

- Advertisment -

हरियाणा में मौसम विभाग ने जारी किया 15 अप्रैल तक तेज हवा के साथ बारिश का अलर्ट, किसान के माथे पर चिंता की लकीरें, बारिश हुई तो खेत में खड़ी फसल और मंडी में आई फसल दोनों होंगी खराब

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक आज बारिश होने की संभावना है। इसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक आज 13 अप्रैल को रोहतक में आसमान में बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद धूल भरी आंधी और हल्की बारिश होने की संभावना है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। लेकिन इस बीच किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची हुई हैं।

मंडी में सुखाने के लिए फैलाया गया अनाज

मौसम विभाग ने आज से 15 अप्रैल तक तेज हवा के साथ-साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। क्योंकि तेज हवा के साथ बारिश हुई तो खेतों में खड़ी फसल खराब होगी। वहीं मंडी में बिकने से पहले सुखाने के लिए फैलाया गया अनाज भी खराब होगा। मंडी में हजारों क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। अभी तक फसल को बारिश से बचाने के कोई इंतजाम नहीं दिखाई दे रहे हैं। बता दें जिले में करीब एक लाख तीन हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इसमें से अभी तक करीब 25 हेक्टेयर खेतों में ही फसल की कटाई हुई है। पिछले महीने में बारिश ओलावृष्टि और तेज आंधी से करीब 30 हजार हेक्टेयर में खड़ी गेहूं की फसल जमीन में बिछ गई थी। अभी भी 80 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल खड़ी है। किसान फसल की कटाई और कढ़ाई में दिन-रात लगे हुए हैं और मंडी में अनाज पहुंचा रहे हैं।

मुसीबत में फंसे हैं किसान

सांपला अनाज मंडी में अब तक करीब 90 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। इसमें से करीब 45 हजार की खरीद की गई है। मंडी में अधिकतर फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। अगर बारिश आती है तो खेतों में खड़ी फसल और मंडी में पहुंचा हुआ गेहूं दोनों खराब हो सकते हैं। किसान मुसीबत में फंसे हैं। पिछले दिनों भी ओलावृष्टि होने से काफी एकड़ में फसल नष्ट हो गई थी। अब फिर मौसम विभाग ने आंधी में बारिश की चेतावनी दी है। शुक्रवार की शाम को ही आसमान में बादल छा गए। बारिश के बाद शाम को तापमान में गिरावट मिलने की संभावना है। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शुक्रवार को दिन का तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस साल जनवरी से अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है।

हरियाणा के मौसम की जानकारी

वहीं, हरियाणा की बात की जाए तो प्रदेश में आज फिर से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग ने हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 से लेकर 15 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। दरअसल, 13 अप्रैल को सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस उत्तर पश्चिम भारत की ओर बढ़ती हुई देखी जा रही है। जिसके चलते हफ्ते के आखिर में मौसम में बदलाव देखा जाएगा। बारिश के बाद प्रदेश के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिलेगी। जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिलेगी।

आसमान में छाएंगे घने बादल

राज्य में आज शनिवार और रविवार को हरियाणा में घने बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। फिलहाल 13 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक कई स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं 13 से 14 अप्रैल में हरियाणा और चंडीगढ़ के कई स्थानों पर गरज चमक के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना हैं। हवा की रफ्तार 40 से 50 प्रति किलोमीटर घंटा रहेगी। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि आने वाले 48 घंटे में अधिकतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। इसके साथ ही तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी पड़ने की संभावना है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular