Saturday, October 17, 2026
Homeदिल्ली1 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली : दिल्ली के रामलीला मैदान...

1 नवंबर को कांग्रेस की बड़ी रैली : दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे INDIA गठबंधन के नेता

नई दिल्ली : आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की प्रस्तावित रैली का रास्ता साफ हो गया है। दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस को 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रामलीला मैदान के इस्तेमाल के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) जारी कर दिया है।

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और मध्य जिले के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में रैली आयोजित करने के लिए अनुमति मांगी थी। इसके बाद निर्धारित अवधि के लिए नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) जारी कर दिया गया है।

बता दें कि इस रैली का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि INDIA गठबंधन ने 30 सितंबर को SIR विवाद के मुद्दे पर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की थी। इस रैली को चुनावी प्रक्रिया में सुधार, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और ईवीएम (EVM) के इस्तेमाल को लेकर विपक्ष की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

RELATED NEWS

Most Popular