Thursday, May 2, 2024
Homeदेश5 जनवरी से तापमान में होगी और अधिक गिरावट, बढ़ेगी लोगों की...

5 जनवरी से तापमान में होगी और अधिक गिरावट, बढ़ेगी लोगों की मुसीबत

- Advertisment -
- Advertisment -

Weather Forecast : इन दिनों जम्मू कश्मीर से लेकर हरियाणा, पंजाब और बिहार से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश तक कंपकंपी वाली ठंड पड़ रही है। लोगों को सूर्य देव के दर्शन भी नहीं हो रहे हैं। घना कोहरा छाया हुआ है। हिमाचल के कुकुमसेरी में पारा माइनस 7.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया जबकि पहलगाम में शून्य से 6.2 डिग्री नीचे रहा। लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। उत्तर भारत में घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, हवाई सफर और रेल संचालन पर बुरा असर पड़ रहा है। अधिकतर ट्रेनें समय से लेट चल रही हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने जानकारी दी कि पांच से 11 जनवरी के बीच रात के तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। ऐसे में मध्य भारत में शीतलहर बढ़ने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के उत्तरी हिस्से और उत्तर प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में दिन का तापमान कम होने से कोल्ड डे की स्थिति पैदा हो सकती है।

ये भी पढ़ें- साल 2024 के पहले गजकेसरी योग से चमकेगी इनकी किस्मत

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत के कुछ अन्य हिस्सों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) का कहना है कि भारत के लिए बीता साल 2023 अब तक का दूसरा सबसे गर्म साल रहा। साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि जनवरी के महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में कड़ाके की सर्दी पड़ सकती है।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular