Wednesday, April 2, 2025
HomeहरियाणाLok Sabha Election : आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का परिवहन...

Lok Sabha Election : आचार संहिता उल्लंघन पर चुनाव आयोग का परिवहन मंत्री असीम गोयल को नोटिस

अंबाला। निर्वाचन अधिकारी की तरफ से आचार संहिता उल्लंघन के लिए परिवहन मंत्री असीम गोयल काे नोटिस जारी किया है।

गुरुवार को अंबाला शहर के रामबाग मैदान में भाजपा की विजय संकल्प रैली थी। रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सीएम को मंत्री असीम गोयल के आवास पर भी आना था। इसके लिए असीम गोयल के घर के बाहर जा रही सड़क पर शामियाना लगाया था। इसी को लेकर चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण मांगा है कि इस शामियाने लगाने की अनुमति क्यों नहीं ली। नोटिस का उन्हें 72 घंटे के भीतर यानि 8 अप्रैल तक जवाब देना होगा।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -

Most Popular