Friday, May 3, 2024
HomeपंजाबVideo viral of Gangster party ,जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

Video viral of Gangster party ,जेल अधीक्षक समेत पांच गिरफ्तार

- Advertisment -
- Advertisment -

Video viral of Gangster party, पंजाब की तरन तारन जेल (Taran taran Jail) में विरोधी गिरोह के सदस्यों की हत्या का कुछ गैंगस्टर द्वारा जश्न (Partying by Gangster) मनाने का एक कथित वीडियो रविवार को सामने आया। इसके बाद जेल अधीक्षक समेत पांच अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह घटना पिछले हफ्ते की है और जिन लोगों की हत्या हुई है वे गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में आरोपी थे। वीडियो सामने आने के बाद पंजाब पुलिस को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा।

पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने यहां कहा कि वीडियो वायरल होने के बाद पंजाब पुलिस ने रविवार को सात जेल अधिकारियों को निलंबित कर दिया और उनमें से पांच को लापरवाही और कैदियों के साथ साठगांठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Punjab Vigilance Bureau ने रिश्वत लेते ASI को किया गिरफ्तार

उन्होंने गिरफ्तार किए गए पांच अधिकारियों की पहचान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़, अतिरिक्त जेल अधीक्षक विजय कुमार, सहायक जेल अधीक्षक हरीश कुमार, सहायक उप निरीक्षक जोगिंदर सिंह और एएसआई हरचंद सिंह के रूप में की।

तरन तारन जिले के गोइंदवाल साहिब केंद्रीय कारागार में पिछले रविवार को हत्याओं के सिलसिले में सात गैंगस्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

पिछले हफ्ते कैदियों में हुए संघर्ष में बटाला के रहने वाले मनदीप सिंह उर्फ तूफान तथा बुढलाडा निवासी मनमोहन सिंह उर्फ मोहना की मौत हो गई थी। वे मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी थे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular