Saturday, April 27, 2024
Homeवायरल खबरStunt Viral Video: दादी को बाइक पर बैठाकर मौत की रेस लगाते...

Stunt Viral Video: दादी को बाइक पर बैठाकर मौत की रेस लगाते पोते का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच दादी-पोते का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को  'जागेश्वर सिन्हा' ने 11 दिसंबर को शेयर किया था। वीडियो को अब तक 11 मिलियन से अधिक व्यूज, 6 लाख 66 हजार लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच दादी-पोते का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को  ‘जागेश्वर सिन्हा’ ने 11 दिसंबर को शेयर किया था। वीडियो को अब तक 11 मिलियन से अधिक व्यूज, 6 लाख 66 हजार लाइक्स और 6 हजार से ज्यादा कमेंट्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो में एक छोटा बच्चा अपनी दादी को बाइक पर बैठाकर तूफानी अंदाज में बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है। बाइक के पीछे बच्चे की दादी बैठी हुई है। बच्चे की उम्र 10-12 साल से ज्यादा नहीं है। लोग बच्चे की उम्र से ज्यादा मोपेड की फर्राटेदार स्पीड को देखकर हैरान हैं। क्योंकि उसने मोपेड को ‘हवाई जहाज’ बनाया हुआ है! वह मोपेड का कान  मानों ऐंठे जा रहा है। जब कार से वीडियो बनाने वाला शख्स बच्चे से कहते हैं कि धीरे चला बेटा, धीरे चला… तो बच्चा मोपेड की रफ्तार और बढ़ा देता है। इतना ही नहीं, वह कार को पीछे छोड़ता हुआ वहां से फरार हो जाता है। ऐसे में लोग दादी को देख रहे हैं जो निश्चिंत होकर बैठी हैं। दादी को मानो पोते पर इतना भरोसा है।

वीडियो के सामने आने के बाद कई लोगों ने इस पर नाराजगी जताई है। वहीं कुछ  लोग खूब मजे भी ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, इनके मां बाप को पकड़ कर उचित दंड देना अनिवार्य है। ये दूसरों के लिए भी खतरनाक हो सकता है। एक ने कहा कि गाड़ी का रजिस्ट्रेशन रद्द होना चाहिए।  एक यूजर्स ने लिखा- जीते जी स्वर्ग का आखिरी सफर। अन्य यूजर ने कहा- दादी कहां हो आप, एयरोप्लेन में नहीं हो।  किसी ने लिखा ये लड़का यमराज से रेस लगा रहा है।

जानिए 15 रुपए से शुरु होने वाला जियो के डेटा प्लान के बारें में

- Advertisment -
RELATED NEWS

Most Popular