Tuesday, May 7, 2024
Homeहरियाणाबहादुरगढ़बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 2 बाइक,...

बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली मार्ग पर दर्दनाक हादसा, आपस में टकराई 2 बाइक, 2 की मौत, 3 गंभीर

- Advertisment -

घायल अरशद का कहना है कि मेरी बाइक चला रहा अनिल और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक रोहन की मौत हो गई। जबकि विक्की और अर्जुन घायल हुए। बताते हैं कि करीब 19 वर्षीय रोहन बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला था।

- Advertisment -

बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में रोहतक-दिल्ली मार्ग पर दर्दनाक हादसा हो गया। देवीलाल पार्क के पास बुधवार की देर रात तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गई। इस हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई। जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में होश आने के बाद घायल की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार हादसा रात करीब 11 बजे गोरैया पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ है। दो बाइकों की सीध टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक डिवाइडर पर गिर गई। एक बाइक पर दो तो दूसरी पर तीन युवक सवार थे। पांचों को गंभीर चोट आई। राहगीरों ने इनको संभाला और नजदीक स्थित सरकारी अस्पताल में लेकर गए। जहां दो युवकों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की शिनाख्त अनिल और रोहन के रूप में हुई। जबकि अन्य तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

सूचना पाकर सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीजीआई में भर्ती घायलों के बयान लिए गए। इसके बाद वीरवार को शवों के पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई। पुलिस को दी शिकायत में घायल अरशद का कहना है कि रोहतक-दिल्ली रोड पर महावीर पार्क में उसकी दुकान है। अपनी दुकान के नीचे काम करने वाले एक युवक अनिल के साथ वह ओमेक्स सिटी में कैमरे लगाने गया था। रात को जब काम करके लौट रहे थे तो सामने गलत दिशा से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। उस बाइक पर तीन युवक थे।

घायल अरशद का कहना है कि मेरी बाइक चला रहा अनिल और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक रोहन की मौत हो गई। जबकि विक्की और अर्जुन घायल हुए। बताते हैं कि करीब 19 वर्षीय रोहन बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला था। यहां नजफगढ़ रोड स्थित एक फुटवीयर गोदाम में काम करता था। इस संबंध में फिलहाल अरशद की शिकायत पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। चर्चा ये भी है कि जब ये दोनों बाइक टकराई तो एक अन्य बाइक सवार भी चपेट में आया था लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular