Friday, May 3, 2024
Homeहरियाणाजींदससुरालियों की प्रताड़ना से तंग बेटी ने किया सुसाइड, आरोपियों की गिरफ्तारी...

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग बेटी ने किया सुसाइड, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने NH किया जाम

- Advertisment -

परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि 11 अक्टूबर की रात को उनकी बेटी ने पति, देवर और सास की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

- Advertisment -

जींद। ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर जींद के गांव खरकभूरा की बेटी ने अपने ससुराल उचाना क्षेत्र के गांव मोहनगढ़ छापड़ा में 11 अक्टूबर की रात को जहरीला पदार्थ खा कर सुसाइड कर लिया था। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।

परिजनों और ग्रामीणों का कहना था कि 11 अक्टूबर की रात को उनकी बेटी ने पति, देवर और सास की प्रताड़ना से तंग आकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। अभी तक पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है।उचाना थाना में इनके खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज है। इसी वजह से भड़के मायके पक्ष और ग्रामीणों ने गांव खरकभूरा के पास नेशनल हाइवे जाम कर दिया।

जानकारी अनुसार गांव मोहनगढ़ छापड़ा निवासी सतीश की पत्नी सीमा ने 11 अक्टूबर की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। मायका पक्ष का आरोप है कि सीमा के पति सतीश, देवर रूपेंद्र और सास राजो उसके साथ मारपीट करते थे। उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। मानसिक रूप से परेशान होकर सीमा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

परिजनों का यह भी आरोप है कि सीमा को योजनाबद्ध तरीके से मारा गया है। हालांकि पुलिस ने पति को गिरफ्तार किया है, लेकिन मृतका के परिजन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े हैं। गुरुवार को परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर जींद-नरवाना नेशनल हाईवे पर रोड जाम कर दिया। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular