Sunday, May 19, 2024
Homeपंजाबपंजाब के कुल 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे 13 लोकसभा क्षेत्रों का फैसला

पंजाब के कुल 2.14 करोड़ मतदाता करेंगे 13 लोकसभा क्षेत्रों का फैसला

- Advertisment -
- Advertisment -

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है और 14 मई तक चलेगी। 11 व 12 मई को अवकाश के कारण पेपर जमा नहीं होंगे। दस्तावेजों की जांच 15 मई को की जाएगी और 17 मई उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख है। पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर 1 जून को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब में नए वोट बनाने की आखिरी तारीख 4 मई थी और 6 मई को जारी मतदाता सूची के मुताबिक, पंजाब में कुल मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 14 लाख 21 हजार 555 (2,14,21,555) है।

इसमें 1 करोड़ 12 लाख 67 हजार 19 (1,12,67,019) पुरुष मतदाता, 1 करोड़ 1 लाख 53 हजार 767 (1,01,53,803) महिला मतदाता और 769 अन्य मतदाता हैं। नए वोटों के लिए 4 मई तक जमा किए गए फॉर्म 14 मई तक निपटाए जाने हैं, इसलिए कुल मतदाताओं का अंतिम प्रकाशन उस तारीख के बाद आएगा।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 5 लाख 28 हजार 864 मतदाता 18-19 आयु वर्ग के हैं, जो पहली बार मतदान करेंगे। इनमें 3 लाख 16 हजार 670 लड़के, 2 लाख 12 हजार 178 लड़कियां और 16 अन्य मतदाता हैं। इसी प्रकार 1 लाख 89 हजार 832 मतदाता 85 वर्ष से अधिक आयु के हैं, जिनमें 88,169 पुरुष, 1,01,661 महिला एवं 2 अन्य मतदाता शामिल हैं।

रोहतक में बेखौफ बदमाश, ट्रक चालकों को बना रहे निशाना, एक ही दिन में दो से लूट

सिबिन सी ने कहा कि 13 लोकसभा सीटों के लिए कुल 24,451 मतदान केंद्र होंगे, जिनमें से 16,517 गांवों में और 7,934 शहरों में बनाए गए हैं। पंजाब में 100 फीसदी फोटो पहचान पत्र बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं करने का निर्देश उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को पहले ही जारी कर दिया गया है। उन्होंने अपील की कि इस बार ’70 पार’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें।

लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर में कुल 16 लाख 3 हजार 628 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 48 हजार 196 पुरुष मतदाता, 7 लाख 55 हजार 396 महिला मतदाता और 36 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। अमृतसर में कुल 16 लाख 8 हजार 391 मतदाता हैं, जिनमें 8 लाख 43 हजार 985 पुरुष मतदाता, 7 लाख 64 हजार 343 महिला मतदाता और 63 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular