Sunday, May 19, 2024
HomeहरियाणाLooteri Dulhan : शादी के पांच महीने बाद आभूषण लेकर लुटेरी दुल्हन...

Looteri Dulhan : शादी के पांच महीने बाद आभूषण लेकर लुटेरी दुल्हन हुई फरार, परेशान पति पहुंचा पुलिस स्टेशन, बोला…

- Advertisment -
- Advertisment -

हिसार\हांसी। शादी के करीब पांच महीने बाद एक दुल्हन के पति के घर से नकदी व सोने चांदी के आभूषण चुरा कर गायब होने का मामला प्रकाश में आया है। फिलहाल पुलिस पति की शिकायत पर हिसार की रहने वाली शातिर दुल्हन व उसकी तीन सहयोगी महिलाओं के खिलाफ हांसी शहर थाना में आभूषण चोरी करने व धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है।

महिला ने हांसी निवासी मनोज कुमार के साथ 8 नवंबर 2023 को शादी की थी और उसके घर से सोने- चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई थी। बाद में उसे पता चला कि वह पहले भी दो बार शादी कर चुकी थी। सुष्मिता मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है, जो फिलहाल हिसार में रह रही है। पुलिस ने हांसी निवासी 40 वर्षीय मनोज कुमार की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी सुष्मिता व उसकी सहयोगी पायल आरती, अंजली के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि वह एक दुकानदार है। वह अपनी शादी करवाने के लिए अपने रिश्तेदारों व बिचौलियों के संपर्क में था। और इसी दौरान 8 नवंबर 2023 को उसकी हिसार की रहने वाली पायल, आरती व दिल्ली निवासी अंजलि से मुलाकात हुई। उन्होंने मनोज को पूरा विश्वास दिलाया कि वे उसकी शादी एक अच्छी लड़की से करवा देंगी। लेकिन तीनों

महिलाओं ने उसे इस के बदले 1 लाख 60 हजार रुपये खर्च करने की बात कही। मनोज ने बताया कि वह पायल, आरती व अंजलि की बातों में आ गया और शादी करवाने के लिए एक लाख 60 हजार रुपये खर्च करने को तैयार हो गया और इसके बाद पायल, आरती व अंजलि ने हिसार में सुष्मिता नामक लड़की उसे दिखाई तो लड़की – उसको पसंद आ गई और उसके बाद 9 नवंबर 2023 को एक वेलफेयर ट्रस्ट में हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार उसने सुष्मिता के साथ विवाह कर लिया।

मनोज ने बताया कि शादी के बाद उसकी पत्नी सुष्मिता करीब 20-25 दिन ही हांसी में उसके साथ रही थी। इसके बाद वह पायल व आरती से मिलने की बात कह कर हिसार चली गई और बाद वह हांसी आने के नाम पर आनाकानी करने लगी। इसके बाद उसे शक हुआ है कि कहीं उसके साथ शादी के नाम पर धोखा तो नहीं हुआ है। मनोज ने बताया है कि जब उसने हिसार जाकर सुष्मिता के बारे में पता किया तो उसको पता चला कि सुष्मिता उससे पहले दो बार शादी कर चुकी है और उसके पहले पति की एक लड़की भी है। पायल, आरती व अंजली ने उसके साथ शादी करवाने के नाम पर धोखाधड़ी की है और शादी के नाम पर उससे 1 लाख 60 हजार भी ऐंठ लिए हैं। जब उसने पायल, आरती व अंजली से सुष्मिता के पहले ही शादीशुदा होने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वे तो इसी प्रकार कमीशन लेकर लड़कियों की शादी करवाती हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular