Monday, May 6, 2024
Homeज्योतिषअंगूठा बताता है व्यक्ति के सारे राज

अंगूठा बताता है व्यक्ति के सारे राज

- Advertisment -
- Advertisment -

Thumb Palmistry: हाथ में अंगूठे का महत्व सबसे अधिक होता है ये उंगलियों का प्रधान होता है। जैसे शरीर में रीढ़ की हड्डी का महत्व होता है उसी प्रकार हाथ में अंगूठे का महत्व सबसे अधिक होता है। अंगूठे से किसी व्यक्ति के चरित्र को पढ़ने और उसके विषय को जानने में पूरी जानकारी मिलती है।

जानिए क्या कहता है आपका अंगूठा 

आपके व्यवहार की किताब है अंगूठा- कोई भी व्यक्ति अपना हाथ जब हस्तरेखा विशेषज्ञ को दिखलाता है, तो अंगूठा सबसे पहले चुगली करता है और व्यक्ति के व्यक्तित्व के सारे राज खोल देता है। इसलिए अंगूठे को चुगलखोर कहा गया है। चुगलखोर अंगूठा मानव मनोवृत्ति, शक्ति, इच्छा, शत्रु-मित्र, गुप्तरोग, आयु, आत्मबल, साहस, भावना आदि मनुष्य के व्यवहार की खुली किताब है। इससे व्यक्ति के गुण-अवगुण, कमजोरी आदि का पता सरलतापूर्वक किया जा सकता है।

नोकदार अंगूठा- जिन लोगों का अंगूठा नोकदार होता है। ऐसे अंगूठे मूल स्थान पर चौड़े, मध्य में गोल और नाखून तक जाते-जाते नुकीले हो जाते हैं। ऐसे लोगों का व्यक्तित्व बहुत ही आकर्षक होता है। साथ ही साथ ये लोग बहुत ही ज्यादा भावुक भी होते हैं। ये लोग घंटों तक बातों को सोचते रहते हैं। ये अपने काम को सही समय पर पूरा नहीं करते हैं। यानि की ऐसे लोग आलसी प्रवृत्ति के होते हैं।

सूच्याकार अंगूठा- जिन लोगों का अंगूठा सूच्याकार यानि की पीछे से चौड़ा और ऊपर से गोलकार होता है। ऐसे लोग बहुत ही व्यावाहारिक होते हैं। ये जीवन में लग्जरी लाइफ जीते हैं। ये लोग कला प्रेमी होते हैं।

एक जैसा अंगूठा- जिन लोगों का अंगूठा ऊपर से नीचे तक बराबर होता है वैसे लोग सिंपल लाइफ जीना पसंद करते हैं। ये लोग इमानदारी वाला जीवन जीना पसंद करते हैं। ये काफी मेहनती और कर्मठ होते हैं।

छोटा अंगूठा- जिन लोगों का अंगूठा छोटा और मोटा होता है वैसे लोग बड़े कारोबारी होते हैं। साथ ही साथ आत्मविश्वासी भी होते हैं। ये लोग बड़ी से बड़ी विपरित परिस्थिति से भी नहीं घबराते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को बेहद प्यार करते हैं साथ ही साथ रिश्ते को भी अच्छे से निभाते हैं।

ये भी पढ़ें- मोदी सरकार ने पंजाबियों को दी बड़ी राहत, जाने पूरी खबर

 

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular