Friday, May 17, 2024
Homeदेशइस साल मकर संक्रांति पर बन रहा है रवि योग

इस साल मकर संक्रांति पर बन रहा है रवि योग

- Advertisment -
- Advertisment -

साल 2024 में मकर संक्रांति के दिन रवि योग बन रहा है। इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ सूर्य की पूजा करने का प्रावधान है ऐसे में रवि योग का बनना बहुत शुभ है। मकर संक्रांति के दिन रवि योग में दान करने का फल शुभ होता है। आइए जानते हैं इस साल मकर संक्रांति कब मनाई जायेगी ? मकर संक्रांति के दिन रवि योग कब बन रहा है? मकर संक्रांति पर स्नान और दान का मुहूर्त क्या है?

मकर संक्रांति तिथि 

इस साल सूर्य देव शनि की राशि मकर में 15 जनवरी 2024 को 02:54 एएम पर प्रवेश करेंगे। उस समय सूर्य की मकर संक्रांति होगी। ऐसे में 15 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जायेगा।

स्नान दान करने का शुभ मुहूर्त 

15 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 9 बजे तक महापुण्यकाल है। महापुण्यकाल में स्नान और दान करना श्रेष्ठ है।  ब्रह्म मुहूर्त  सुबह 05:27  से सुबह 06:21 तक है. मकर संक्रांति वाले दिन वरीयान योग सुबह से रात 11:11 तक है।

इस दिन रवि योग सुबह 07 बजकर 15 मिनट से सुबह 08 बजकर 07 मिनट तक है। उसके बाद अगले दिन सुबह 06 बजकर 10 मिनट से सुबह 07 बजकर 15 मिनट तक है। इस योग में स्नान, दान और सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है।

रवि योग में सूर्य की पूजा करने के फायदे

रवि योग में सूर्य की पूजा करने से जीवन के सारे दुख, कष्ठ दूर हो जाते हैं। इससे आयु और सेहत में वृद्धि होती है साथ ही सारे रोग दूर हो जाते हैं।

रवि योग में भगवान सूर्य की पूजा करने से घर धन और धान्य से भरता है। मकर संक्रांति को सूर्य देव की कृपा से शनि महाराज का घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो गया था।

रवि योग के शुभ फल को पाने के लिए अहंकार से दूर रहें। माता-पिता और बड़े-बुजुर्गों का अनादर न करें। नियम विरूद्ध कार्य न करें।

सूर्य देव को पानी में लाल चंदन और लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें।

रवि योग में सूर्य की पूजा करने से सारे दोष खत्म हो जाते हैं। आपको सभी कामों में सफलता हासिल होगी।

ये भी पढ़ें- नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ देशभर में चक्का जाम, कई राज्यों में दिखा विरोध का असर

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular