Wednesday, August 19, 2026
Homeवायरल खबरइस औरत ने ऐसे मनाया अपना डिवोर्स, केक काट फाड़ दी तस्वीर,...

इस औरत ने ऐसे मनाया अपना डिवोर्स, केक काट फाड़ दी तस्वीर, जानिए क्यों?

Divorce party celebration : हालांकि, इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और हर तरफ शहनाइयों की धुन सुनाई दे रही है, वहीं एक महिला का वायरल वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो में महिला अपने तलाक को सेलिब्रेट करते हुए नज़र आ रही है। इस दौरान वह तलाक के बाद केक काटती हैं और अपनी शादी की फोटो को फाड़ते हुए दिखाई देती हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

“हैप्पी डिवोर्स” केक

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला ने “हैप्पी डिवोर्स” केक काटा, जो तलाक के बाद उसकी खुशी को दर्शाता है। महिला के चेहरे पर जो खुशी है, वह शायद शादी के दिन भी नहीं थी। तलाक के इस अनोखे सेलिब्रेशन ने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं।

फोटो फाड़ी और घूंघट काटा

महिला के सेलिब्रेशन में आगे वह अपनी शादी के घूंघट को कैंची से काटती हैं और शादी की फोटो फाड़ देती हैं। इस दौरान महिला का चेहरा खुशी से दमक रहा है। यह सब तब हो रहा था जब महिला ने 2020 में शादी की थी और अब उनका तलाक 2024 में हो गया है। केवल चार साल के भीतर दोनों के रास्ते अलग हो गए।

वीडियो पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं बहुत विविध रही हैं। कुछ लोग इस कदम को सकारात्मक रूप से देख रहे हैं और महिला के आत्मविश्वास की सराहना कर रहे हैं, जबकि अन्य इसे आलोचना का विषय बना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “अगर तलाक का फैसला रद्द हो जाता है, तो वह शायद रोते हुए वीडियो बनाएगी।” वहीं दूसरे ने कहा, “ये वही लोग हैं जो वीडियो शूट करते हैं… मैंने अपनी दादी के अंतिम संस्कार पर अपना मेकअप कैसे किया।”

इस बीच, कुछ यूजर्स ने लिखा कि अगर महिला ने सच में उस रिश्ते से दर्द झेला है, तो इस तरह अपनी खुशी नहीं दिखा सकती। उन्हें राहत महसूस होनी चाहिए, न कि पार्टी।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular