Tuesday, August 11, 2026
Homeदेशखान सर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव ने किया सवाल,...

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे तेजस्वी यादव ने किया सवाल, तो खान सर ने दिया मजेदार जवाब

Khan Sir reception: जाने-माने टीचर और यूट्यूबर खान सर ने शादी के बाद बीती रात पटना में ग्रैंड रिपेप्शन पार्टी दी. इस पार्टी में कई प्रतिष्ठ शिक्षक, राजनेता और मेहमान शामिल हुए. लाल जोड़े में दुल्हन और कोट-टाई पहने खान सर ने मेहमानों का अभिवादन किया. इस रिसेप्शन पार्टी में नेता प्रतिपक्ष और आरेजडी के प्रमुख तेजस्वी यादव भी पहुंचे. उन्होंने सर को शादी की मुबारकबाद दी.

Khan Sir Reception Party: खान सर के रिसेप्शन पार्टी की सामने आईं तस्वीरें, लाल जोड़े में घूंघट में दिखीं पत्नी | DNA HINDI

Khan Sir reception: मॉडल आप ही का था सर ,चुपचाप करके बाद में बताना

तेजस्वी यादव ने खान सर से पूछा बियाह कब हुआ आपका? अभी जो इंडिया और पाकिस्तान का युद्ध चल रहा था उसी वक्त हम निकाह किए.  खान ने आगे कहा कि मॉडल आप ही का था सर ,चुपचाप करके बाद में बताना है. 12- 13 लोग ही परिवार के लोग थे सर जैसे आप किये ना वैसे ही हम किए है. हम सोचे किसका कॉपी करे तो हम आप ही का कॉपी कर लिए. इतना कहने के बाद खान सर हंसने लगे.

Khan Sir Reception: हाथ पकड़े घूंघट में नजर आईं खान सर की दुल्हन, फेवरेट टीचर के रिसेप्शन में जुटा छात्रों का जमावड़ा

रिसेप्शन  पार्टी में शामिल हुए दिग्गज

खान सर की रिसेप्शन पार्टी में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, नितीश मिश्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री राजभूषण निषाद और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी समेत कई राजनीतिक हस्ती शामिल हुए.  बॉलीवुड के मशहूर सिंगर साबरी ब्रदर्स ने अपनी गायकी से पार्टी में सभी का मनोरंजन किया.

6 जून को होगा भोज का आयोजन

खान सर ने पहले ही शादी कर ली थी जिसका खुलासा उन्होंने लाइव क्लास के दौरान की थी. 6 जून को खान सर अपने छात्रों के लिए भोज का आयोजन करेंगे वहीं छात्राओं के लिए अलग दिन निर्धारित किया जाएगा.

 

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular