Friday, May 3, 2024
Homeधर्ममदर्स डे स्पेशल, ये मंदिर है मां और बेटे के प्रेम का...

मदर्स डे स्पेशल, ये मंदिर है मां और बेटे के प्रेम का प्रतीक

- Advertisment -
- Advertisment -

Renuka Maa Temple: मां को बच्चे का रिश्ता इस दुनिया में सबसे खास और प्यारा होता है। मदर्स डे (Mother’s Day) मां के प्रति प्यार जताने के लिए मनाया जाता है। मदर्स डे के उपलक्ष्य में आज हम आपको उस मंदिर के बारें में बताने जा रहे हैं जो मां और बेटे के प्रेम का प्रतीक है। हिमाचल प्रदेश में रेणुका झील के किनारे मां श्री रेणुका जी का भव्य मंदिर (Renuka Maa Temple) है। ये मंदिर हिमाचल प्रदेश के नाहन से करीब 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।  यहां पर लगने वाला श्री रेणुका जी मेला हिमाचल प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है ये मेला हर वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी से पूर्णिमा तक उत्तरी भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री रेणुका में मनाया जाता है।

श्री रेणुका मां के वात्सल्य और पुत्र की श्रद्धा का एक अनूठा संगम (Renuka Maa Temple)

मान्यता है रेणुका मंदिर में हर साल लगने वाले मेले में  भगवान परशुराम जामूकोटी से साल में एक बार अपनी मां रेणुका से मिलने यहां आते हैं। हर साल हजारों श्रद्धालु इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आते हैं। ये मंदिर श्री रेणुका मां के वात्सल्य और पुत्र की श्रद्धा का एक अनूठा संगम है।

मंदिर को लेकर है पौराणिक कथा 

पुराने समय में आर्यवर्त में हैहय वंशी क्षत्रीय राज करते थे और भृगुवंशी ब्राह्मण उनके राज पुरोहित थे। महर्षि जमदग्नि का जन्म इसी भृगुवंश के महर्षि ऋचिक के घर हुआ। जमदग्नि का विवाह इक्ष्वाकु कुल के ऋषि रेणु की कन्या रेणुका से हुआ था। महर्षि जमदग्नि अपने परिवार के साथ इसी क्षेत्र में तपस्या करने लगे।  जिस स्थान पर उन्होंने तपस्या की वह तपे का टीला कहलाता है। महर्षि जमदग्नि के पास एक कामधेनु नामक गाय थी जिसे पाने के लिए सभी तत्कालीन राजा, ऋषि लालायित थे।

इन्ही राजाओं में से एक थे राजा अर्जुन जिन्होंने वरदान में भगवान दतात्रेय से एक हजार भुजाएं पाई थीं। जिसके कारण उनका नाम सहस्त्रार्जुन पड़ा।  कामधेनु के बारे में सुनकर एक दिन अर्जुन भी  महर्षि जमदग्नि के पास कामधेनु मांगने पहुंचे। महर्षि जमदग्नि के द्वारा सहस्त्रबाहु एवं उसके सैनिकों का खूब सत्कार किया गया।

इस पर जमदग्नि नें अर्जुन को समझाया कि कामधेनु गाय उसके पास कुबेर जी की अमानत है. जिसे किसी को नहीं दे सकते। इस बात को अपना अपमान समझकर सहस्त्रबाहु ने महर्षि जमदग्नि की हत्या कर दी। यह सुनकर मां रेणुका शोकवश राम सरोवर मे कूद गई और  राम सरोवर ने मां रेणुका की देह को ढकने का प्रयास किया। जिससे सरोवर के आकार में परिवर्तन आया और सरोवर स्त्री देह समान हो गया। जिसे आज पवित्र रेणुका झील के नाम से जाना जाता है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही परशुराम अति क्रोधित हो गये और  क्रोध  में सहस्त्रबाहु को ढूंढने निकल पड़े और उसे युद्ध के लिए ललकारा। युद्ध में  भगवान परशुराम ने सेना सहित सहस्त्रबाहु का वध कर दिया।

इस मदर्स डे अपनी मां को दें ये फाइनेंशियल गिफ्ट, बुढ़ापे में नहीं रहेगी पैसों की कमी

तत्पश्चात भगवान परशुराम ने अपनी योगशक्ति से पिता जमदग्नि तथा मां रेणुका को जीवित कर दिया. तब माता रेणुका ने भगवान परशुराम को वचन दिया था कि वह प्रति वर्ष इस दिन कार्तिक मास की देवोत्थान एकादशी को अपने पुत्र भगवान परशुराम से मिलने आया करेंगी।

मेला श्री रेणुका मां के वात्सल्य एवं पुत्र की श्रद्धा का एक अनूठा आयोजन है।  ये मेला 5 दिन तक चलता हैं। इस मेले में आसपास के सभी ग्राम देवता अपनी-अपनी पालकी में सुसज्जित होकर मां-पुत्र के इस दिव्य मिलन में शामिल होते हैं। राज्य सरकार द्वारा इस मेले को अंतरराष्ट्रीय मेला घोषित किया गया है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular