Saturday, May 4, 2024
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में इन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को दी हड़ताल और प्रदर्शन...

रोहतक में इन स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार को दी हड़ताल और प्रदर्शन की धमकी, जाने वजह

- Advertisment -

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के रोजगार को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है और उनकी मांगों को लेकर लगातार अनदेखी कर रही है। इस कारण कर्मचारियों के रोजगार पर खत्म होने का संकट छाया हुआ है।

- Advertisment -

रोहतक। रोहतक में ठेके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार पर अनदेखी का इल्जाम लगाते हुए हड़ताल की चेतावनी दी है और उन्होंने 29 और 30 जून को सीएमओ कार्यालयों के बाहर प्रदर्शन करने की धमकी भी दी है। उनका कहना है कि प्रदेश के सभी कर्मचारियों को कौशल रोजगार को भंग कर पे-रोल पर लेकर पक्का किया जाए। इस विचार को लेकर कर्मचारी भवन रोहतक में स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन हरियाणा संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य कमेटी सदस्यों की आपातकालीन मीटिंग हुई। जिसकी अध्यक्षता राज्य संयोजक मंगत राम और संचालन राज्य कमेटी मेंबर सबरजीत ने किया।

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार कर्मचारियों के रोजगार को लेकर बिल्कुल गंभीर नहीं है और उनकी मांगों को लेकर लगातार अनदेखी कर रही है। इस कारण कर्मचारियों के रोजगार पर खत्म होने का संकट छाया हुआ है। यूनियन के नेता कई बार अपनी लंबित मांगों को लेकर डीजी हेल्थ से मिल चुके है और स्वास्थ्य मंत्री के नाम ज्ञापन भी दे चुके है। कर्मचारियों को अभी तक वर्दी, जूते प्रदान नहीं किए और न ही वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई। बकाया एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया। उनकी मांग है कि सभी कर्मचारियों के ESI कार्ड बनवाए जाए। EPF की जांच की जाए। समान काम समान वेतन लागू कर रोजगार सुरक्षित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों का अभी तक रोजगार सेवा विस्तार नहीं किया गया। कम से कम सभी कर्मचारियों को 5 साल का सेवा विस्तार जल्द जारी किया जाए। अपनी मांग, मुद्दों और सेवा विस्तार को लेकर 29 जून से 30 जून को प्रदेश के सभी CMO दफ्तरों पर सुबह 8 से 2 बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। अगर इसके बाद भी मांगे नहीं मानी गई तो आगामी मीटिंग बुलाकर अनिश्चितकालीन हड़ताल तक का फैसला लिया जाएगा। मीटिंग में यमुनानगर से नरेश कुमार, भिवानी से सुरिंद्र, रोहतक से प्रदीप कुमार शामिल रहे।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular