Friday, May 10, 2024
Homeहरियाणाहरियाणा की धरती पर पधारेंगे बागेश्वर महाराज

हरियाणा की धरती पर पधारेंगे बागेश्वर महाराज

- Advertisment -
- Advertisment -

Baba Bageshwar: बाबा बागेश्वर (Baba Bageshwar) उर्फ पंडित धीरेंद्र कुमार शास्त्री बहुत ही जल्द हरियाणा की धरती पर पधारने वाले हैं। बाबा के आगमन से पूरा हरियाणा भगवान हनुमत की भक्ति में लीन हो जायेगा। हाल ही में  हिसार मंडल सदस्यों की रेड स्क्वेयर मार्केट स्थित होटल में जरूरी बैठक हुई।  इस बैठक में मंडल के सदस्यों की और से जानकारी देते हुए बताया गया कि हिसार मंडल ने धीरेंद्र शास्त्री को हिसार में कथा का निमंत्रण दिया था। इस निमंत्रण को बाबा बागेश्वर की ओर से स्वीकार कर लिया गया है।

इस बैठक में बड़े-बड़े लोग होंगे शामिल (Baba Bageshwar)

कथा के लिए पुराने गवर्नमेंट कॉलेज मैदान को चुना गया है।  बागेश्वर धाम हिसार मंडल ने 4 जुलाई को धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के जन्म उत्सव पर 11 हनुमान पाठ के आयोजन का फैसला लिया है।  इसके लिए मंडल के पदाधिकारियों की जरूरी बैठक भी हुई।  इस बैठक में श्याम गोयल, गौरव अरोड़ा, इंदरजीत कुलहरिया, अशोक बंसल, संजय गर्ग, पवन पूनिया, पूर्ण बंसल, राहुल सिंगल, संदीप मित्तल, प्रेम वर्मा, राजेंद्र कुमार जैन, कुलबीर जांगड़ा, सुरभि डार्गन, कमलेश वर्मा, संतोष खुराना आदि शामिल हुए।

नवंबर और दिसंबर में होगा आयोजन 

हिसार में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा हनुमान कथा की योजना बताई गई है।  बागेश्वर धाम हिसार मंडल के सदस्यों ने जानकारी दी कि नवंबर और दिसंबर महीने में कथा का आयोजन किया जायेगा। बाबा बागेश्वर को कथा कराने के लिए निमंत्रण भेजा गया था। जिसे बाबा ने स्वीकार कर लिया। कथा का स्थान और उपलब्ध जगह पर विचार-विमर्श किया जायेगा। 4 जुलाई को धीरेंद्र शास्त्री के जन्मोस्तव पर सेक्टर 14 में स्थित बुधला संत मंदिर में मंगलवार को 11 हनुमान चालीसा का पाठ किया जायेगा।

 

also read: सातवें आसमान पर पहुंची टमाटर की कीमत, 100 के पार हुआ

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular