Saturday, May 4, 2024
HomeहरियाणारोहतकPGI रोहतक में OPD के समय में एक अप्रैल से होगा बदलाव,...

PGI रोहतक में OPD के समय में एक अप्रैल से होगा बदलाव, होली की छुट्टी भी हुई रद्द

- Advertisment -

PGI रोहतक ने ग्रीष्मकालीन ड्यूटी रोस्टर लागू करने के आदेश किए जारी, एक अप्रैल से ओपीडी के समय में बदलाव, सुबह सात बजे से वनने लगेंगे कार्ड, 8 बजे से शुरू होगी OPD, होली पर अवकाश रद्द

- Advertisment -

रोहतक। PGI रोहतक में एक अप्रैल से स्वास्थ्य सेवा संबंधित ग्रीष्मकालीन रोस्टर लागू होने जा रहा है। इस बारे में प्रबंधन ने आदेश पत्र जारी कर दिया है। नए रोस्टर तहत पीजीआइएमएस की स्वास्थ्य सेवाओं के समय में बदलाव किया गया है। एक अप्रैल से सुबह आठ बजे ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी। मरीजों को अब बदले हुए समय के हिसाब से पहुंचना होगा।

पीजीआइएमएस के निदेशक डा. एसएस लोहचब ने बताया कि एक अप्रैल से चौ. रणबीर सिंह ओपीडी का समय सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक हो गया है। ओपीडी कार्ड रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सुबह सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बनेंगे। वहीं लैबोरेटरी में सैंपल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक लिए जाएंगे। हालांकि चौ. रणबीर सिंह ओपीडी में सैंपल दोपहर तीन बजे तक लिए जाएंगे।

प्रबंधन ने निर्देश दिए हैं कि होली के त्योहार को लेकर आपातकालीन सेवाओं के तहत अपने कर्मियों को अवकाश नहीं दिया जायेगा। प्रबंधन ने सभी विभागाध्यक्ष को चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ और ग्रुप डी कर्मियों के 25 मार्च को अपने कार्यस्थल पर ड्यूटी पर रहना सुनिश्चित करने को कहा है।

ओपीडी में आते हैं हजारों मरीज

रोहतक पीजीआइएमएस में रोहतक के अलावा हिसार, भिवानी, झज्जर, सोनीपत, जींद, चरखी दादरी सहित अन्य जिलों से भी लोग उपचार के लिए आते हैं। इसके कारण यहां हर रोज भीड़ रहती है। हजारों लोग उपचार के लिए यहां पहुंचते हैं। अब गर्मियों के समय अनुसार ओपीडी खुलेगी।

अब नौ बजे से शुरू हो रही ओपीडी

इससे पहले सितंबर में ओपीडी का समय सर्दियों के चलते बदला गया था। एक सितंबर से ओपीडी सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक लगनी शुरू हो गई थी। अब गर्मियों की शुरुआत होते ही पीजीआइएमएस की चौ. रणबीर सिंह ओपीडी के समय में फिर से बदलाव कर दिया गया है। वहीँ पीजीआइएमएस प्रबंधन ने ग्रुप सी और ग्रुप डी के लिए भी ड्यूटी टाइमिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। इसमें आपरेशन थिएटर आठ बजे से दो बजे तक खुलेंगे। इनमें नर्सिंग स्टाफ और जूनियर थिएटर मास्टर का ड्यूटी शेड्यूल सुबह साढे सात बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक रहेगा। वहीं ग्रुप डी कर्मियों के लिए सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक का टाइम तय किया है।

सुबह नौ बजे खुलेंगे आफिस

नए आदेश में एक अप्रैल से लागू होने वाली व्यवस्था के तहत वीसी, एमएस और निदेशक आफिस के कार्यों के लिए भी टाइम तय किया गया है। एक अप्रैल से ये सभी कार्यालय सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक खुले रहेंगे। इनका कार्यकाल सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार रहेगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular