Saturday, May 18, 2024
Homeज्योतिषआज से लेकर दिवाली तक हर दिन रहेगी शुभ मुहूर्त

आज से लेकर दिवाली तक हर दिन रहेगी शुभ मुहूर्त

- Advertisment -
- Advertisment -

दिवाली से पहले खरीदारी का वक्त रहता है लोग ज्वलैरी, कपड़े, बर्तन, गाड़ियों की जमकर खरीदारी करते हैं। अगर पुष्य योग में खरीदारी करने से चूक गए हैं तो टेंशन ना करें। अगर आप नयी दुकान या नए बिजनेस की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसकी शुरुआत भी आप कर सकते हैं। आज से लेकर दिवाली तक हर दिन शुभ योग है।

सबसे बड़ी शुभ मुहूर्त दिवाली से ठीक दो दिन पहले धनतेरस पर है। इस दिन 4 राजयोग और एक 1 शुभ योग बन रहा है, इस तरह 5 योगों का महासंयोग 10 नवंबर को रहेगा। धनतेरस पर पड़ने वाले 5 योग के महासंयोग से ये और भी खास होने वाली है।

धनतरेस पर पड़ेंगे ये शुभ योग 

धनतेरस पर जो 5 शुभ योग रहेंगे उनमें शुक्ल, ब्रह्म, इंद्र, स्थिर, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, दामिनी, उभयचरी, वरिष्ठ, सरल, शुभकर्तरी गजकेसरी और सर्वार्थसिद्धि योग शामिल हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक इन शुभ योग में की गई खरीदारी और शुरुआत लंबे वक्त तक फायदा देने वाली रहेगी। इन शुभ योग में किए कामों में सफलता की संभावना और बढ़ जाती है।

क्या खरीदारी कर सकते हैं

6 नवंबर, सोमवार: शुक्ल और गजकेसरी योग
इस शुभ संयोग में मिठाइयां, मोती से बने ऑर्नामेंट, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम या पानी से जुड़ी सजावटी चीजें और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।

7 नवंबर, मंगलवार: ब्रह्म और शुभकर्तरी योग
इस दिन बन रहे शुभ योग में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की खरीदारी करना शुभ रहेगा। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए भी ये दिन खास रहेगा।

8 नवंबर, बुधवार: इंद्र, दामिनी और स्थिर योग
इस दिन बन रहे तीन शुभ योग में ज्वेलरी, कपड़े और स्टेशनरी खरीदना शुभ होगा। शेयर मार्केट में निवेश करने और बिजनेस बढ़ाने के लिए भी ये दिन खास रहेगा।

9 नवंबर, गुरुवार: शुभकर्तरी और उभयचरी योग
फर्नीचर, मशीनरी और व्हीकल खरीदारी के लिए ये दिन शुभ रहेगा, क्योंकि इस दिन दो राजयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग के चलते नए कामों की शुरुआत के लिए भी दिन अच्छा रहेगा।

10 नवंबर, शुक्रवार: शुभकर्तरी, वरिष्ठ, सरल, सुमुख और अमृत योग
इस दिन धनतेरस होने से ज्वेलरी, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक आइटम और हर तरह की खरीदारी की जा सकेगी। व्हीकल खरीदारी का विशेष मुहूर्त इस दिन बन रहा है। 5 शुभ योग बनने से नई शुरुआत के लिहाज से भी अहम दिन रहेगा।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल, प्रदूषित हवा के कारण हेल्थ इमरजेंसी

11 नवंबर, शनिवार: प्रीति और सर्वार्थसिद्धि योग
इन शुभ योग में किया काम सफलता देने वाला माना गया है, इसलिए व्हीकल और मशीनरी खरीदारी या कारखाना शुरू करने के लिए दिन अच्छा है। इस दिन हर तरह की खरीदारी की जा सकती है।

12 नवंबर, रविवार: आयुष्मान और सौभाग्य योग
लक्ष्मी पर्व होने से इस दिन हर तरह की नई शुरुआत, खरीदारी, निवेश और लेनदेन करना बेहद शुभ रहेगा। इस दिन बन रहे शुभ योग में खासतौर से सोना-चांदी, ज्वेलरी और बर्तनों की खरीदारी कर सकते हैं।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular