Monday, May 6, 2024
Homeहरियाणाहिसारपुलिसकर्मी पर झपटमारों ने चाकुओं से किया जानलेवा हमला, सोने की चेन...

पुलिसकर्मी पर झपटमारों ने चाकुओं से किया जानलेवा हमला, सोने की चेन ले गए बदमाश

- Advertisment -

इस दौरान घायल सिपाही आदित्य ने घर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर उसके पिता इंद्रजीत व चाचा सुंदर सिंह आ गए। उनको आता देख कर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

- Advertisment -

हिसार। पुलिसकर्मी पर बाइक सवार झपटमारों ने चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया और गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पुलिस जवान की पहचान गांव चौथा मिल बीड़ हिसार निवासी आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वह अभी गुरुग्राम डिटेक्ट लैब में सिपाही के पद पर कार्यरत हैं। वह एक दिन पहले ही घर छुट्टी आया था।

आदित्य कुमार ने बताया कि वह अपनी बाइक पर रविवार रात करीब आठ बजे घर से सामान लेने के लिए बाजार गया था। घर का सामान लेकर वापस अपने घर जा रहा था। जैसे वह जोगीराम माइल की ढाणी के पास पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर काकू और सुनील आए। दोनों ने मोटरसाइकिल के सामने अपनी बाइक अड़ा दी। दोनों ने चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू के कई वार लगने से जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरा हुआ था तो दोनों हमलावर गले से सोने की चेन छीन ले गए।

घायल आदित्य कुमार ने बताया कि घायल हालत में था, लेकिन साहस नही छोड़ा। उसने एक युवक को किसी तरह पकड़ लिया। इस बीच दूसरे युवक ने फोन करके अपने अन्य तीन साथियों को बुला लिया। मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए उसके साथी मक्खन, सन्नी व एक लड़के ने काकू को उससे छुड़़वा लिया। इस दौरान घायल सिपाही आदित्य ने घर फोन कर घटना की सूचना दी। मौके पर उसके पिता इंद्रजीत व चाचा सुंदर सिंह आ गए। उनको आता देख कर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

घायल जवान को हिसार के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। मामले की जांच कर रहे ASI रावत सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular