Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणासोनीपतमुरथल में टोल प्लाजा को फ्री कराने के लिए बड़ी संख्या में...

मुरथल में टोल प्लाजा को फ्री कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण, इस बात को लेकर किया हंगामा

- Advertisment -

जिला पार्षद संत कुमार, सुनील क्रांति ने बताया कि पहले टोल प्रबंधन ने आस-पास के 7 गांवों का टोल फ्री कर रखा था, लेकिन अब उनके गांव को उसमें से हटा दिया गया है। उनका गांव पांच किलोमीटर के दायरे में आता है।

- Advertisment -

सोनीपत। मुरथल के नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर आज बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और जमकर हंगामा किया। ग्रामीण टोल टैक्स वसूलने का विरोध किया टोल फ्री कराने की मांग की। सूचना मिलते ही मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह के अलावा ट्रैफिक थाना प्रभारी जोगिंद्र ग्रेवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे टोल निशुल्क करने की मांग पर अड़े रहे। बाद में टोल अधिकारियों से मुलाकात के आश्वासन पर वह शांत हुए।

जिला पार्षद संत कुमार, सुनील क्रांति ने बताया कि पहले टोल प्रबंधन ने आस-पास के 7 गांवों का टोल फ्री कर रखा था, लेकिन अब उनके गांव को उसमें से हटा दिया गया है। उनका गांव पांच किलोमीटर के दायरे में आता है। भिगान टोल प्लाजा पर गांव का पहचान पत्र दिखाने के बावजूद भी टोलकर्मी उन्हें बिना टैक्स लिए टोल से गुजरने नहीं देते और उनके साथ बहसबाजी करते हैं। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले की तरह उनके गांव का टोल फ्री किया जाना चाहिए। इसके बाद मुरथल थाना प्रभारी ने टोल अधिकारियों को मौके पर बुलाया। जिसके बाद टोल अधिकारियों ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह 27 सितंबर को उनकी टोल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक करवा देंगे। तब तक वह गांव का पहचान पत्र दिखा कर टोल से बिना शुल्क दिए गुजर सकते हैं।

टोल प्रबंधन के अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों का कहना है कि पहले मुरथल गांव के वाहनों का टोल फ्री था, लेकिन उसके बाद टोल फ्री वाला सिस्टम बंद कर दिया था। ग्रामीणों की मांग है कि मुरथल गांव जाने वाले निजी वाहनों का टोल फ्री किया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि टोल अधिकारियों द्वारा 27 सितंबर का समय दिया गया है। अगर उसके बाद भी उनकी मांगों को नहीं माना गया तो वह टोल पर धरना शुरू कर देंगे।

पुलिस अधिकारी जसपाल सिंह ने कहा कि मुरथल गांव के लोग टोल पर आए थे. उनकी मांग थी कि टोल को फ्री किया जाए। इसके संबंध में टोल प्रशासन की बात ग्रामीणों से हो गई है। 27 तारीख तक का समय दिया गया है। टोल के प्रशासनिक अधिकारी और गांव में कमेटी के लोग आपस में बैठक कर निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular