Friday, May 17, 2024
HomeGT एक्सक्लूसिवलगने वाला है साल 2023 का अंतिम सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें...

लगने वाला है साल 2023 का अंतिम सूर्य और चंद्र ग्रहण, जानें कब और क्या होगा राशियों पर प्रभाव

- Advertisment -

178 साल बाद सूर्य ग्रहण पर अद्भुत योग बना है, सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण हो रहा है। इस अद्भुत योग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती हैं। इन 3 राशियों की किस्मत सातवें आसमान में होगी, हो जाएंगे मालामाल

- Advertisment -

कुरुक्षेत्र। साल 2023 का अंतिम सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण अक्टूबर के महीने में लगने वाले हैं। सर्वपितृ अमावस्या यानि 14 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। वहीं 28 की मध्यरात्रि में चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह दोनों ग्रहण कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक प्रभाव डालेंगें। खास बात यह कि यह ग्रहण 15 दिनों के अंतराल पर लगने वाले हैं।

साल 2023 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को अश्विन अमावस्या के दिन लगेगा। यह ग्रहण शनिवार की रात 8:34 से शुरू होगा और मध्य रात्रि 2:25 पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिक और आर्कटिक जैसे देशों में देखा जा सकेगा। भारत में यह ग्रहण नहीं दिखाई देगा और न ही इसका सूतक काल माना जाएगा।

सूर्यग्रहण पर 178 साल बाद बन रहा खास संयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल 14 अक्टूबर को सर्व पितृ अमावस्या के मौके पर सूर्य ग्रहण लग रहा है। यह ग्रहण काफी खास माना जाता रहा है, क्योंकि ग्रहण के समय सूर्य और बुध दोनों की कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। ऐसे में बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ सर्वपितृ अमावस्या पर सूर्य ग्रहण पड़ रहा है। यह बहुत ही दुर्लभ योग माना जा रहा है। ऐसा ग्रहण सन् 1845 में पड़ा था। उसके 178 साल बाद अब ऐसा संयोग बन रहा है। इसके साथ ही शनिवार के दिन पड़ने के कारण इसे शनि अमावस्या भी कहा जाएगा। इस दिन स्नान-दान के साथ पितरों का श्राद्ध करने से शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सूर्य ग्रहण का इन तीन राशियों को मिलेगा फायदा

इस बार सूर्य ग्रहण चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में होगा। जिसके चलते कई राशियों पर प्रभाव पड़ रहा है। चाहे सूर्य ग्रहण कहीं भी दिखाई दे, लेकिन हर जगह पर इंसान की राशि पर इसका प्रभाव पड़ता है। नवरात्रि के ठीक पहले होने के कारण कई राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां ला सकता है, तो कुछ को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं साल का अंतिम सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए होगा खास।

– मिथुन राशि के जातकों को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण विशेष लाभ दे सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में कई तरह के सुख मिल सकते हैं। कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इसके चलते आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

– मकर राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण का विशेष लाभ मिल सकता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से रुका काम फिर से शुरू हो सकता है। इसके साथ ही पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। निवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी मुनाफा होने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं।

– तुला राशि के जातकों की भी किस्मत साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण चमका सकता है। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। प्रतिद्वंदियों के ऊपर भारी पड़ेगे। बिजनेस में भी अपार सफलता के साथ कोई बड़ी डील हासिल हो सकती है। पैसों की समस्या से निजात मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ बचत भी होगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में भी लाभ मिल सकता है।

– इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव कर्क, मकर, तुला और मेष राशि पर होगा। इस राशि के लोगों को थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है।

इस दिन लगेगा साल का अंतिम चंद्र ग्रहण

वहीँ साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण 28 और 29 अक्टूबर की मध्यरात्रि में लगने जा रहा है। यह ग्रहण 28 अक्टूबर को रात को 1:06 से लगेगा और रात 2:22 मिनट पर समाप्त होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में भी देखा जा सकेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखेगा, इसलिए इसके सूतक के नियम भी यहां लागू होंगे।चंद्र ग्रहण का सूतक काल 28 अक्टूबर की शाम 4:05 पर शुरू हो जाएगा। सूतक काल में पूजा-पाठ करने पर रोक लग जाती है। इस दौरान सावधानी बरतनी जरूरी होती है।

इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

इन ग्रहण के नकारात्मक परिणाम कई राशियों को झेलने पड़ सकते हैं। इनमें मेष, सिंह, कन्या और कुंभ राशि के लोग हैं। यह दोनों ग्रहण इन राशि वालों के लिए बहुत अशुभ रहने वाले हैं। इन राशि के लोगों के जीवन में कई मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। ग्रहण के प्रभाव से आपको जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इन राशि के जातकों को शारीरिक, आर्थिक और मानसिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके करियर में भी समस्याएं आ सकती हैं। साल के दोनों ग्रहण आपके लिए अच्‍छे नहीं रहने वाले हैं। इन राशि के जातकों को सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी रखनी चाहिए।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular