Sunday, May 5, 2024
Homeहरियाणासोनीपतशादी की खुशियों में मातम का ग्रहण, एक दिन बाद ही छिन...

शादी की खुशियों में मातम का ग्रहण, एक दिन बाद ही छिन गया मांग का सिंदूर, भीषण हादसे में दूल्हे की मौ*त 

- Advertisment -

गोहाना में दर्दनाक हादसा, आमने सामने टकराई दो कारें, पगफेरे की रस्म कर रहे लौट रहे दूल्हे की मौत

- Advertisment -

गोहाना। शादी की खुशियों को मातम का ग्रहण लग गया। अभी ठीक से पति को देख भी नहीं पाई थी और नियति ने उसे छीन लिया। मात्र एक दिन पहले आँखों में रंगीन सपने लिए दुल्हन घर आई थी। मंगल गान से उसका स्वागत हुआ था और आज वहीँ रुदन देख कर किसके आंसू रुक सकते हैं। पगफेरे की रस्म कर घर लौटते समय ऐसा भीषण हादसा हुआ कि जिसके साथ सात जन्म निभाने की कसम खाई थी वो उसे एक दिन में छोड़ कर चला गया।

घर के बाहर खड़े परिजन

जानकारी के अनुसार गोहाना में आज दर्दनाक हादसा हो गया। दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जिसकी दो दिन पहले शादी हुई थी। वह अपनी ससुराल से पग फेरे की रस्म कर लौट रहा था। जींद स्थित गांव खांडा खेड़ी के युवक प्रवीन की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। हादसे के समय युवक की पत्नी भी उसके साथ थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों ने बताया कि जींद के गांव खांडा खेड़ी निवासी प्रवीन कुमार की शादी 8 फरवरी को गोहाना के गुढ़ा रोड की युवती से हुई थी। प्रवीन अपनी नई नवेली दुल्हन को लेकर कार में सवार होकर ससुराल आए थे। पगफेरे की रस्म पूरी होने के बाद वह शुक्रवार रात को अपनी पत्नी के साथ वापस गांव लौट रहा था। रात को जब वह गांव बुटाना के पास पहुंचे तो इसी दौरान प्रवीन की कार दूसरी कार में टकरा गई। हादसे में प्रवीन बुरी तरह घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना बरोदा थाना की बुटाना चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। प्रवीन के फूफा महेंद्र सिंह ने बताया कि एक दिन पहले तक घर में खुशियां छाई थी। हादसे के बाद से मातम पसरा है।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular