Saturday, September 19, 2026
Homeहरियाणा10 सालों से हर दिन विकास के क्षेत्र में प्रगति कर रहा...

10 सालों से हर दिन विकास के क्षेत्र में प्रगति कर रहा है देश : सीएम नायब सिंह सैनी

Haryana: हरियाणा के सीएम नायाब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि 10 साल में यह पहली बार है कि देश विकास की ओर बढ़ रहा है. सीएम ने कहा कि समस्याएं हल हो रही हैं, बुनियादी ढांचे का तीव्र गति से विकास हुआ है.

सीएम नायाब सिंह सैनी बोले कि दुनियाभर में हमारे देश भारत का सम्मान बढ़ा है और गरीबों तक लाभ पहुंचाया गया है. सीएम ने आगे कहा कि यह सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए लगातार काम कर रही है. पीएम नरेंद्र मोदी को उनके तीसरे कार्यकाल के लिए पीएम बनाने में हरियाणा बड़ी भूमिका निभाएगा.

ये भी पढें- 1 अप्रैल से इन नियमों में होने जा रहा बड़ा बदलाव

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular