Friday, May 17, 2024
Homeहरियाणारोहतकचोरों के कहर से रोहतक की हालत खस्ता , एक ही दिन...

चोरों के कहर से रोहतक की हालत खस्ता , एक ही दिन में 3 घरों में चोरी, लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

- Advertisment -
- Advertisment -

रोहतक। रोहतक की जनता पर चोरों का कहर जारी है। गुरुवार को एक ही दिन में चोरी के तीन चोरियों के मामले सामने आये हैं। दो मामलों में आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आये हैं। सभी मामले थानों में दर्ज करवा दिए गए है और उनकी जाँच की जा रही है। दो मामले हम के गांव सैमाण और निंदाना गांव से आये हैं तो वहीँ एक मामला रोहतक की जगदीश कलोनी का है जहां अलमारी का ताला ठीक करने आया व्यक्ति डेढ़ लाख की नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर गया।

सीसीटीवी में दिखा आरोपी

लॉकर ठीक करने के बहाने लाखों की चोरी

पहले मामले के अनुसार रोहतक की जगदीश कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने बताया कि गली में शाम करीब चार बजे ताले ठीक करने वाला आया। उसने भी गेट का ताला ठीक कराने के लिए बुला लिया। ताला ठीक करते समय उसने कहा कि अलमारी की चाबी है क्या। इससे ताला ठीक करके देख लेता हूं। उसने अलमारी की चाबियों का गुच्छा दे दिया। उसने कहा कि इनमें से एक चाबी मुड़ी हुई है। उसने लॉकर का लॉक खोलकर देखा जो उस चाबी से नहीं खुला। उसने इसके बाद उसने अलमारी का लॉकर को ठीक किया और दोबारा लॉक कर बोला तीन-चार घंटे मत खोलना।

डेढ़ लाख की नकदी व जेवर गायब

कुछ समय बाद उसने कहा कि मैंने लॉकर के लॉक को ठीक करके वापस बंद कर दिया है। इसे तीन-चार घंटे तक मत खोलना। इसके बाद वह अपना थैला लेकर चला गया। कुछ समय बाद शक हुआ तो लॉकर खोलकर देखा, लेकिन वह खुल नहीं रहा था। उसने लॉकर को तोड़कर देखा तो उसके अंदर से डेढ़ लाख की नकदी, एक मंगलसूत्र, एक चेन, चार अंगूठी, दो जोड़ी टोपस, एक चांदी की पाजेब और तीन-चार चांदी के सिक्के गायब मिले।

ऐसे दिया झांसा

रमेश चंद्र ने बताया कि जब वह अलमारी का लॉक सही कर रहा था, तब वह उसके सामने बैड पर ही बैठा था। दोनों के बीच की दूरी करीब 3 से 4 फीट थी। लॉक ठीक करते समय उसका एक हाथ अलमारी के अंदर था और एक बाहर। इस बीच उसने तेल लाने को कहा। वह तेल लेने चला गया। इसमें करीब 1 मिनट का समय लगा। उसके बाद उसने कहा लॉक सही हो गया है। तीन से चार घंटे के बाद खोलना। इस पर उसे शक हुआ। अलमारी खोलकर देखा तो सामान गायब था। रमेश चंद्र ने इसकी शिकायत आर्यनगर थाना में की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सोता रह गया परिवार, चोर ने घर कर दिया साफ़

महम चौबीसी के गांव सैमाण में चोर एक मकान में घुसकर 9 लाख के जेवरात और नकदी निकाल कर ले गया। मकान मालिक परिवार सहित घर में ही सोया हुआ था। पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी जाता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

घर में बिखरा हुआ सामान

9 लाख 7 हजार की हुई चोरी 

मकान मालिक नरेश कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को उसका परिवार खाना खाकर सो गया। वह तथा उसकी पत्नी ऊपर चौबारे में सो गए तथा उसकी मां और बेटी नीचे ही सो गए। अलसुबह सवा दो बजे छत पर किसी के चलने की आवाज आई। उसने देखा तो संदिग्ध युवक घर का मेन गेट खोलकर भागता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद घर के अंदर रखी अलमारी जांची तो इसमें से 3 तोले के सोने के कड़े, दो तोले की 3 सोने की चेन, ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र, 2 तोले का सोने का सेट, 6 अंगूठी, 1 सोने का टीका, 2 जोड़ी सोने के बाले और 57 हजार रुपए की नकदी गायब मिली। 2 सोने की गलसरी व चांदी के सिक्के चारपाई पर मिले। उसका दावा है कि चोरी किए गए सामान की कीमत 9 लाख 7 हजार रुपए है। मकान मालिक ने इसकी शिकायत महम पुलिस को दी।

सीसीटीवी में दिखी वारदात

पीड़ित की शिकायत पर महम थाने में चोरी का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करने के साथ ही डॉग स्क्वाड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को मौके पर बुलाया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो रात 1 बजकर 44 मिनट पर एक युवक चद्दर ओढ़कर बस स्टैंड के साथ लगती गली में पहुंचा। नरेश के घर के बाहर आकर उसने चद्दर उतारी। साथ लगती गली से एक मकान के गेट पर चढ़कर पीड़ित की छत पर पहुंचा। सीसीटीवी में एक ही चोर घर के अंदर जाते दिखाई दिया है। जिसकी उम्र करीब 30 साल के आसपास है। आरोपी फौजी के ड्रेस के रंग की कैपरी और टी शर्ट पहने था। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।वहीं से सीढ़ियों के माध्यम वह घर में चोरी करने के बाद 2 बजकर 12 मिनट पर निकला। इसे बाद 2 बजकर 20 मिनट पर फिर से घर में दाखिल हुआ। 2 बजकर 30 मिनट पर मकान मालिक की नींद खुली और वह भाग गया।

निंदाना में घर में घुसकर चोरी, केस

महम के निंदाना तिगरी गांव में रात को एक मकान में घुसकर किसी ने नगदी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। महम थाने में दी शिकायत में निंदाना तिगरी गांव निवासी कृष्ण पुत्र ईश्वर सिंह ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करता है। रात को 12 बजे के बाद उसकी पत्नी रेनु लघुशंका के लिए उठी थी। कृष्ण ने बताया कि उसने अपना फोन चार्जिंग के लिए दूसरे कमरे में लगाया हुआ था। वह फोन उसकी पत्नी को दूसरी जगह पर मिला। उसकी पत्नी और उसने देखा की फोन के कवर में रखे 2500 रुपए चोरी हुए मिले। वहीं अल्मारी में रखी नकदी भी गायब मिली।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular