Thursday, August 6, 2026
Homeहरियाणाजींद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपित को किया...

जींद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपित को किया गिरफ्तार

जींद : महिला थाना पुलिस ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

अलेवा थाना इलाका गांव के एक व्यक्ति ने गत 29 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने गया हुआ था। घर में उसकी 14 वर्षीय बेटी अकेली थी। उनके पडोसी तरसेम तथा अरमान ने उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने तथा घटना के बारे में किसी की बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर तरसेम तथा अरमान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म करने, छह पाक्सो एक्ट समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया था। महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित तरसेम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular