Sunday, August 2, 2026
HomeदुनियाTata को मिला नया वारिस : टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे...

Tata को मिला नया वारिस : टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन होंगे नोएल टाटा

Tata Trust Chairman : टाटा ट्रस्ट को रतन टाटा का नया वारिस मिल गया है। टाटा ट्रस्ट की आज एक बैठक हुई जिसमें रतन टाटा के उत्तराधिकारी के तौर पर नोएल टाटा को चुनने का फैसला किया गया।

नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। वह नवल एच. टाटा और सिमोन एन टाटा के पुत्र और रतन टाटा के सौतेले भाई हैं।  नोएल टाटा ने ससेक्स यूनिवर्सिटी, यूके और इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम से पढ़ाई की है।

उन्होंने टाटा ग्रुप की कई कंपनियों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। टाटा समूह की कंपनी टाटा संस में टाटा ट्रस्ट की 66% हिस्सेदारी है। टाटा ट्रस्ट के तहत ही टाटा ग्रुप संचालित है।

बता दें कि देश के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार देर रात निधन हो गया था। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली थी।  उनके निधन के बाद शुक्रवार को मुंबई में एक बैठक हुई थी, जिसमें रतन टाटा के सौतेले भाई  नोएल को उत्तराधिकारी चुना गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular