Thursday, May 9, 2024
Homeदेश122 साल बाद पड़ रही है इतनी भंयकर गर्मी, जानिए भारत में...

122 साल बाद पड़ रही है इतनी भंयकर गर्मी, जानिए भारत में कब पड़ी थी इतनी गर्मी 

- Advertisment -
- Advertisment -

Summer Weather Prediction: गर्मी ने अभी से अपना रंग दिखाना (Summer Weather Prediction) शुरु कर दिया है। इस साल फरवरी के महीने से ही गर्मी पड़ने लगी थी। मौसम विभाग का कहना है कि इस साल प्रचंड गर्मी पड़ने वाली है। ऐसे में हर किसी के मन में ये सवाल उठ रहा है कि ऐसा क्या हुआ है कि इस साल इतनी गर्मी पड़ रही है। भारत में कौन साल था जिसमें सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी।

इस बार कैसा रहेगा मौसम (Summer Weather Prediction)

इस साल मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि भयंकर लू चलेगी। मार्च, अप्रैल और मई के दौरान देश के अधिकतर हिस्सों में भयंकर लू पड़ने की संभावना है। यूं तो मार्च में लू की संभावना कम है, लेकिन देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल और मई में बहुत तेज गर्मी पड़ सकती है। आने वाले महीनों भारत में काफी गर्मी पड़ने की संभावना है।

122 साल बाद फरवरी सबसे गर्म 

122 सालों के बाद इस साल फरवरी सबसे ज्यादा गर्म महीना रहा। इस बार औसत तापमान से करीब 5 डिग्री ज्यादा तापमान रहने वाला है, जो कि जलवायु परिवर्तन के असर की वजह से है। इसके साथ ही अल नीनो की वजह से इस बार ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

किस साल थी सबसे ज्यादा गर्मी

किस साल सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी ये कहना थोड़ा मुश्किल है। यूं तो हर साल गर्मी के नए-नए रिकॉर्ड बनते हैं। बीते कुछ सालों में साल 2015 को सबसे गर्म साल माना जाता है। इसके पीछे दावा ये है कि इस साल देश के कई शहरों में तापमान 48 डिग्री तक चला गया था और लू का भारी आक्रमण था। ऐसा माना जाता है कि दुनिया की सबसे खतरनाक लू में इस वक्त की लू का पांचवा स्थान था।

जल्द बन रहा है गजलक्ष्मी राजयोग, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

https://garimatimes.in/gajlaxmi-rajyog-2023-these-zodiac-signs-will-get-financial-benefits/

कई रिपोर्ट में दावा किया जाता है कि साल 2010 में सबसे ज्यादा गर्मी पड़ी थी। इस साल करीब 30 दिन दिल्ली में 42 डिग्री पारा रहा था, इसे साल 1951 के बाद से सबसे गर्म माना जाता है। जबकि 2012 में 30 तक इतना पारा रहा था। इसके अलावा 2019 में 16, 2018 में 19, 2017 में 15 , 2014 में 15, 2015 में 18 दिन पारा काफी ज्यादा रहा था।

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular