Tuesday, August 25, 2026
HomeहरियाणाSuicide : रेवाड़ी में मां और बेटा-बेटी ने खाया जहर, 3 महीने...

Suicide : रेवाड़ी में मां और बेटा-बेटी ने खाया जहर, 3 महीने पहले पति लगा चुका फंदा

Rewari News : हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा मामला सामने आया है। पति की मौत के तीन महीने बाद महिला ने बेटा और बेटी के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मां और उसकी बेटी ने रेवाड़ी में बेटे की गुरुग्राम के एक प्राइवेट अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी शहर के राव तुलाराम विहार निवासी अनिल कुमारी (39) ने सोमवार देर शाम 12 साल के बेटे ऋषभ और 18 साल की बेटी स्वीटी के साथ घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया।  इसके बाद उन्हें उल्टियां लगी और उनकी हालत बिगड़ इसके बाद  माेहल्ला के लोगों ने एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को  रेफर कर दिया गया। परिजन परिजन तीनों को दूसरे अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने अनिल कुमारी व बेटी स्वीटी को मृत घोषित कर दिया। बेटे की हालत गंभीर होने के कारण गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया।  जहां उसने भी रात को ही तम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शवों का नागरिक अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

बता दें कि अनिल कुमारी के पति अमित ने 6 जनवरी को घर में ही फंदा लगाकर लगाकर जान दे दी थी। अभी तक उसके आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular