Tuesday, November 24, 2026
Homeहरियाणारोहतकरोहतक में 8 साल की बच्ची को जैन साध्वी के पास छोड़ने...

रोहतक में 8 साल की बच्ची को जैन साध्वी के पास छोड़ने का मामला गरमाया…

Rohtak News : रोहतक में 8 साल की बच्ची को रेलवे रोड के जैन स्थानक में शिक्षा-दीक्षा के लिए जैन साध्वी काे सौंपने के मामले ने तूल पकड़ लिया है।

एक तरफ पिता की सहमति और बच्ची की इच्छा की बात कही जा रही है, वहीं दूसरी तरफ मामा इस फैसले का विरोध कर रहा है। मामा में मंगलवार को सिटी थाना में पहुंचकर इस मामले में शिकायत दी है।

क्या है मामला सुने…

बताया जा रहा है कि मां की मौत के बाद बच्ची का एक महिला जैन साध्वी से लगाव हो गया था। पिता ने सहमति से उसे साध्वी के पास रखने का फैसला लिया गया। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने पर बच्ची का मामा जैन स्थानक पहुंच गया और विरोध जताया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझाया था।

वहीं इस बारें में जैन स्थानक के प्रधान नरेश जैन ने कहा कि बच्ची को जबरन दीक्षा दिलाने की बात सही नहीं है। जैन परंपरा में दीक्षा 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ही दिलाई जाती है। बच्ची खुद महिला जैन साध्वी के साथ रहना चाहती है। पिता की सहमति से उसे संस्था के पास भेजने की बात हुई है। संस्था उसकी शिक्षा, देखभाल और अन्य जरूरतों का खर्च उठाने को तैयार है।

ये भी देखें…

RELATED NEWS

Most Popular