Saturday, May 18, 2024
Homeमनोरंजनभारत में एक ऐसा अनोखा मेला जहां लड़कों को पसंद कर भगा...

भारत में एक ऐसा अनोखा मेला जहां लड़कों को पसंद कर भगा ले जाती है लड़कियां ,परिवार को नहीं होता ऐतजराज

- Advertisment -
- Advertisment -

भारत में एक ऐसा अनोखा मेला जहां लड़कों को पसंद कर लड़कियां भगा ले जाती हैं। अब आप सोचो गए की इसमें आज के जमाने को देखकर नया क्या है ?तो आपको बता दें इसमें नया ये है की इस बात से उनके घरवालों को कोई आपत्ति नहीं होती है। आपको बता दें कि दुनिया में आज भी ऐसी कई जनजातियां हैं, जो मॉर्डन जमाने से काफी पीछे है। आज भी ये लोग सदियों पुरानी अजीबोगरीब परंपराएं निभा रहे हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक जनजाति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी एक परंपरा आज के जमाने की लिव इन रिलेशनशिप जैसी है। यहां लड़कियां अपनी पसंद से लड़के को चुनती हैं और बिना शादी के ही साथ में रहते हैं। इसके बाद ये लोग संतान पैदा होने के बाद शादी करते हैं।

जानकरी के अनुसार इस जनजाति का नाम गरासिया जनजाति है। यह जनजाति कहीं बाहर नहीं बल्कि हमारे देश में गुजरात और राजस्थान के कुछ इलाकों में रहती है। इस जनजाति में 1000 साल से एक परंपरा चली आ रही है। यहां पहले लड़का-लड़की साथ रहकर बच्चे पैदा करते हैं, फिर ही शादी के बारे में सोचते हैं

विचित्र परंपरा: मेले में लड़के को पसंद कर भगा ले जाती हैं लड़कियां, परिवार को नहीं होता ऐतजराज
इस जनजाति में लड़कियों को अपनी पसंद का पार्टनर चुनने की पूरी आजादी होती है।इसके लिए 2 दिन का मेला लगाया जाता है। इस मेले में लड़कियां अपने पसंद के लड़के को चुनकर उसके साथ भाग जाती हैं। कुछ दिन बाद वे वापस आ जाते हैं और बिना शादी के साथ रहना शुरू कर देते हैं। इनके परिवार को भी इस पर ऐतराज़ नहीं होता है बल्कि लड़के के घरवाले लड़की के परिवार को कुछ पैसे भी देते हैं। इतना ही नहीं कपल पर शादी का कोई दबाव नहीं डाला जाता है और वे इस रिश्ते से संतान भी पैदा करते हैं। जब तक बच्चा न हो जाए, तब तक वे शादी के बारे में नहीं सोचते लेकिन बच्चे के बाद भी ये उनकी मर्ज़ी होती है कि शादी करनी है या नहीं।

यहां लड़कियों पर एक ही लड़के के साथ पूरी जिंदगी बिताने का दबाव नहीं होता। लड़कियां चाहे तो अपने लिए दूसरा पार्टनर भी चुन सकती हैं। हालांकि नए पार्टनर को पुराने पार्टनर से ज्यादा पैसे देने होते हैं, तब ही लड़की उसके साथ जा सकती है। यहां कई लोगों की शादी तो बुजुर्ग होने के बाद होती है। वहीं कुछ कपल अपनी पूरी ज़िंदगी बिना शादी के एक -दूसरे के साथ रहते हुए गुजार देते हैं।

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular