Wednesday, August 19, 2026
Homeवायरल खबरStudent Teacher Viral Video : क्लासरूम में टीचर-छात्र की शादी का वीडियो...

Student Teacher Viral Video : क्लासरूम में टीचर-छात्र की शादी का वीडियो वायरल, मामले ने पकड़ी तूल तो प्रोफेसर ने दी सफाई

Student Teacher Viral Video :पश्चिम बंगाल के हरिंगहाटा स्थित मौलाना अबुल कलाम आजाद यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MAKAUT) से एक अजीबोगरीब वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रोफेसर और छात्र की शादी होती दिख रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कॉलेज प्रशासन पर सवाल उठने लगे। हालांकि प्रोफेसर ने इस पर अपना बचाव किया है और पूरी घटना को एक गलतफहमी का परिणाम बताया है।

वीडियो में दिख रहा था शादी का दृश्य (Student Teacher Viral Video )

वायरल वीडियो में प्रोफेसर को एक दुल्हन की तरह सजी हुई देखा जा सकता है। वह एक छात्र को माला पहना रही हैं और उसके माथे पर सिंदूर लगा रही हैं। यह दृश्य कॉलेज के क्लासरूम में फिल्माया गया था जो छात्रों और सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए शॉकिंग साबित हुआ। इस वीडियो के सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया था।

प्रोफेसर का दावा- यह था एक प्रोजेक्ट का हिस्सा

हालांकि प्रोफेसर ने अब इस पूरे घटनाक्रम को एक प्रोजेक्ट का हिस्सा बताते हुए कहा कि यह फ्रेशर्स पार्टी के सिलसिले में बनाई गई एक परियोजना थी। उन्होंने कहा “वीडियो में जो दिख रहा है, वह एक ड्रामा था, जिसे हमने फ्रेशर्स पार्टी के लिए तैयार किया था। यह कोई शादी नहीं थी, बल्कि एक प्रोजेक्ट था, और इसे गलत तरीके से पेश किया गया।”

प्रोफेसर का आरोप- जानबूझकर बदनाम करने की साजिश

प्रोफेसर ने आगे कहा कि उनकी प्रतिष्ठा को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने के लिए वीडियो को लीक किया गया। वह इस बात से काफी आहत हैं और इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की बात भी कह रही हैं। उन्होंने कहा कि यह सब एक साजिश का हिस्सा था और वह उन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी जिन्होंने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाया है।

कॉलेज प्रशासन की प्रतिक्रिया

इस बीच, कार्यवाहक कुलपति तपस चक्रवर्ती ने मामले को गंभीरता से लिया और इसे लेकर जांच शुरू की है। कुलपति ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और इस संबंध में एक समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा, प्रोफेसर को छुट्टी पर भेजने का फैसला लिया गया है।

RELATED NEWS
spot_img

Most Popular