Sunday, May 19, 2024
Homeहरियाणासोनीपतबारिश से सोनीपत हुआ जलमग्न, पहली बारिश में नगर निगम की खुली...

बारिश से सोनीपत हुआ जलमग्न, पहली बारिश में नगर निगम की खुली पोल

- Advertisment -
- Advertisment -

Sonipat:  हरियाणा में शनिवार की रात से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश होने से तापमान में कमी देखने को मिल रही है। ठंडी हवाओं के चलने से मौसम तो सुहावना हो गया है लेकिन जगह-जगह जलजमाव की स्थिति हो गई है। सोनीपत (Sonipat) में बारिश के कारण जल जमाव की स्थिति देखने को मिल रही है। जलभराव के कारण कई वाहन पानी में फंसे हुए हैं साथ ही लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

सड़कें पानी से हुई लबालब (Sonipat) 

बारिश की वजह से गोहाना शनि मंदिर अंडर पास में भारी मात्रा में जलजमाव हो गया है। इसके अतिरिक्त गीता भवन, पुरखास अड्डा, ककरोई रोड और अन्य इलाके भी पानी से लबालब हो गए। इलाके की सड़के तालाब बन गई हैं। कई वाहन पानी में खराब हो गए जिसके कारण शहर की सड़कों पर लंबा जाम देखा गया। लोगों को मजबूरी में गंदे पानी से होकर जाना पड़ रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अभी चार दिनों तक बारिश रुक-रुककर होती रहेगी।

जरा सी बारिश ने खोली प्रशासन की पोल 

मानसून की पहली बारिश ने ही प्रशासन के दावों को पोल खोलकर रख दी है। हर साल बारिश में इन सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिलती है लेकिन इसके बावजूद भी नगर निगम की ओर से इस समस्या का समाधान नहीं किया जाता है।

25 से 28 जून तक प्री-मानसून बारिश 

मौसम विभाग ने 25 से 28 जून तक प्री-मानसून बारिश का पूर्वानुमान जारी किया था। शनिवार को गर्मी ज्यादा होने से वर्षा होने की उम्मीद भी की जा रही थी। रात में दो बजे से वर्षा शुरू हुई। सुबह तक कई बार तेज बारिश होने से गर्मी से राहत मिल गई। न्यूनतम और अधिकतम दोनों तापमान में कमी आई। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस से कम होकर 24 और अधिकतम 40 से कम होकर 34 पर आ गया।

ये भी पढ़ें- मोदी चट्टान की तरह मजबूत हैं बादल बदलियां कुछ नहीं बिगाड़ सकता : सीएम मनोहर लाल

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular