Saturday, May 18, 2024
Homeहरियाणाअगले 2 दिनों तक हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने...

अगले 2 दिनों तक हरियाणा में होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

- Advertisment -
- Advertisment -

Haryana Weather: हरियाणा और पंजाब में गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिल गई है। शनिवार की रात हरियाणा (Haryana Weather) के तमाम जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से राज्य में येलो अलर्ट घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अब 48 घंटे के भीतर मानसून हरियाणा, चंडीगढ़ और पंजाब को कवर कर लेगा।

आने वाले 5 दिनों तक हरियाणा में येलो अलर्ट (Haryana Weather)

मौसम विभाग ने हरियाणा में अगले पांच दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 4-5 दिन बारिश हो सकती है। उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और करनाल जिलों में अच्छी बारिश हो सकती है। इसमें से 26 औऱ 27 जून को कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार है।

27 और 28 जून को बारिश का दौर कुछ धीमा होगा, लेकिन इसके तुरंत बाद मानसून की चादर हरियाणा सहित पूरे उत्तर भारत में छा जायेगी।

29 जून से छायेगी मानसून की चादर

उत्तर पश्चिम भारत में पर्वतीय क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले तीन दिन में भारी से अधिक मात्रा की स्थिति बनी है। 27 और 28 जून को इसमें आंशिक कमी आ सकती है लेकिन इसके बाद फिर बारिश गतिविधियां जोर पकड़ेंगी।

जबकि मैदानी क्षेत्रों में पंजाब व हरियाणा में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के प्रभाव से 25 और 26 जून को भारी वर्षा की प्रबल संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में भी अच्छी वर्षा होगी। इसे देखते हुए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 27 और 28 जून को हरियाणा, पंजाब में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। इसके बाद मानसून पूरी तरह इन क्षेत्रों में अपना प्रभाव जमा लेगा।

ये भी पढ़ें- बारिश से सोनीपत हुआ जलमग्न, पहली बारिश में नगर निगम की खुली पोल

 

- Advertisment -
RELATED NEWS
- Advertisment -
- Advertisment -

Most Popular